Skip to main content

Anuj Pratap Singh: रोजी रोटी के जुगाड़ में गुजरात गया अनुज प्रताप स‍िंह कैसे बन गया 'डकैत', जान‍िए पूरी कहानी

अनुज प्रताप स‍िंह के एनकाउंटर पर पिता धर्मराज सिंह का बयान सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उन्‍होंने कहा चलो ठाकुर का एनकाउंटर होने से उनकी (अखिलेश यादव) की इच्छा तो पूरी हो गई। जिनके ऊपर 35 से 40 केस हैं उनका एनकाउंटर नहीं हो रहा है जिनके ऊपर दो से चार केस है। उनका एनकाउंटर किया जा रहा है। 

तिलोई (अमेठी)। सुलतानपुर में सराफा दुकान में लूट कांड के आरोपी मोहनगंज के जनापुर निवासी अनुज प्रताप सिंह को रविवार रात को उन्नाउन व एसटीएफ टीम ने मार गिराया।

यूपी में एक और एनकाउंटर, गाजीपुर में STF ने ढेर किया एक लाख का इनामी बदमाश; RPF जवानों की हत्या में था शामिल

Ghazipur Encounter उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश जाहिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। जाहिद पर शराब तस्करी के साथ-साथ आरपीएफ के दो जवानों की हत्या का आरोप था। 19/20 अगस्त की रात में आरपीएफ़ के दो सिपाहियों जावेद ख़ान और प्रमोद को शराब तस्करों ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था।

Badlapur Encounter: बदलापुर रेप कांड के आरोपी ने रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

महाराष्ट्र के बदलापुर दुष्कर्म कांड को लेकर बड़ी खबर है जहां स्कूल में दो लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अक्षय शिंदे ने पुलिसकर्मी पर गोली चलाई है। आरोपी ने पुलिस से रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। घटना के वक्त उसे तलोजा जेल से बदलापुर ले जाया जा रहा था।

मुंबई। महाराष्ट्र के बदलापुर दुष्कर्म कांड के आरोपी ने पुलिस से रिवॉल्वर छीनकर पुलिसकर्मी पर ही गोली चला दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से इसकी जानकारी दी।

Hajipur News: हाजीपुर में 3870 लीटर विदेशी शराब बरामद, ट्रक के साथ यूपी के दो तस्कर समेत चार गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा जारी है। वैशाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फकुली मोड़ के पास से एक ट्रक विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 3870 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। गिरफ्तार तस्करों में से एक आलोक कुमार सिंह पर शराब तस्करी के मामले में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।

हाजीपुर। गोरौल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फकुली मोड़ के नजदीक से एक ट्रक विदेशी शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने करीब 3870 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

Online Betting: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, गोरखपुर में बनाया था अड्डा, आठ गिरफ्तार

गोरखपुर में किराए के कमरे से चल रहे अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल की मदद से शाहपुर थाना पुलिस ने सिवान (बिहार) और देवरिया के रहने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मोबाइल लैपटाप चेकबुक रजिस्टर और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरोह का सरगना देवरिया जिले का रहने वाला है और फिलहाल फरार है।

UP News: फोरलेन पर लिफ्ट लेकर राहगीरों से करता था लूट, CCTV से खुला राज तो पहुंच गया हवालात

 

चार लेन पर लिफ्ट लेकर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक और बदमाश को रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पीड़ित का पर्स और लूट के 930 रुपये बरामद हुए हैं। गिरोह के सरगना को पुलिस ने पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे दो अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

Patna News: बालू माफियाओं का तांडव, सोन में अवैध खनन को लेकर खुलेआम चली दो गुटों के बीच गोली; एक मछुआरे की मौत

बिहार में बालू माफियाओं का तांडव जारी है। पटना जिले के बिहटा के सोन नदी में टिला सोना पर कब्जे और वर्चस्व कायम करने को लेकर में लगातार संघर्ष होता रहा है। पिछले कई सालों पूर्व से शुरू हुई वर्चस्व की लड़ाई हर दिन बढ़ती जा रही है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी खूनी संघर्ष रुकने का नाम नही ले रहा है।

बिहटा (पटना)। पटना जिले के बिहटा में सोमवार को अहले सुबह करीब छह बजे अमनाबाद सोन नदी में अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी की गई। इस दौरान, नदी में मछली पकड़ रहे एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।

उत्‍तराखंड में सगे भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार, खींचकर गन्‍ने के खेत में ले गया और किया दुष्कर्म

उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक सगे भाई ने अपनी ही बहन के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पथरी। सगी बहन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ऑटो में गंदी हरकत कर रहा था ड्राइवर, रास्ते से गुजर रहे शख्स ने बनाया वीडियो; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

दिल्ली के बंगाली मार्केट में एक 40 वर्षीय ऑटो चालक को सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक राहगीर ने उसका वीडियो बनाकर और ऑटो नंबर नोट करके पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित यमुनापार के मुस्तफाबाद इलाके का रहने वाला है।

नई दिल्ली। मध्य जिले की प्रसिद्ध बंगाली मार्केट के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति ऑटो रिक्शा के अंदर सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

Patna News: फुलवारीशरीफ में किसान की सरेआम पीट-पीट कर हत्या, मृतक के कपड़े तक लेकर भाग गए अपराधी

पटना के फुलवारी शरीफ में एक किसान की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई है। नवादा गांव में एक 48 वर्षीय किसान को कुदाल के बेंत से पीट-पीट कर मार डाला गया है। मृतक की पहचान प्रभात प्रसाद नाम के रूप में हुई है। इस किसान की लाश धान के खेत में मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश कर रही है।

फुलवारी शरीफ (पटना)। पटना जिले के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के नवादा के रहने वाले 48 वर्षीय किसान प्रभात प्रसाद ऊर्फ सुदामा की नवादा गांव और आईटीबीपी के बीच धान के खेतों में कुदाल की बेंत से पीट पीट कर हत्या कर दी गई