Skip to main content

बिहार के पूर्णिया में लव-जिहाद... शंकर बनकर जियारुल ने छह लड़कियों से रचाई शादी, पोल खुली तो हुई लात-घूंसों की बरसात

बिहार के पूर्णिया जिले में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जियारुल नाम के एक युवक ने शंकर बनकर पहले लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उनसे शादी की। शादी के बाद वह महिलाओं को परेशान करने लगा। वह धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाव भी बनाने लगा। जब सच्चाई सामने आई तो लात-घूंसों की बरसात हो गई।

पूर्णिया। नाम बदलकर छह शादी करने वाला एक मुस्लिम युवक पकड़ में आया है। जिसने नाम बदलकर एक हिंदू युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उससे शादी कर ली।

Muzaffarpur News: मुुजफ्फफरपुर में दबंगों ने मचाया उत्पाद, ईंट फैक्ट्री के कार्यालय में लगाई आग

Muzaffapur News बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दबंगों का उत्पाद देखने को मिला है। दरअसल सरैया के अजीजपुर नाका अंतर्गत बघनगरी में पूजा ब्रिक्स के ऑफिस में रविवार की अहले सुबह आग लगा दी गई है।बताया जा रहा है कि असमाजिक तत्वों ने ईंट फैक्ट्री के ऑफिस में आग लगाई है। इससे कार्यालय का सारा समान जलकर राख हो गया है। 

मुजफ्फफरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दबंगों का उत्पाद देखने को मिला है। दरअसल, सरैया के अजीजपुर नाका अंतर्गत बघनगरी में पूजा ब्रिक्स के ऑफिस में रविवार की अहले सुबह आग लगा दी गई है।

कानपुर में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, ट्रैक पर रखा सिलेंडर; मौके पर LIU और रेलवे की टीम मौजूद

कानपुर में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश की गई। महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक छोटा गैस सिलेंडर रखा गया था। सिलेंडर को देखते ही लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। पुलिस और रेल अधिकारी मौके पर हैं और जांच कर रहे हैं। हाल ही में कानपुर में यह तीसरी ऐसी घटना है।

कानपुर। दिल्ली- हावड़ा रेलमार्ग पर महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर छोटा गैस सिलेंडर रखकर ट्रेन पलटाने की घटना सामने आई है। हालांकि ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक के बीच में सिलेंडर रखा देख ट्रेन रोक दी, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ।

एक और ट्रेन पलटाने की साजिश, गुजरात में पटरियों पर रखी फिश प्लेट और चाबियां

Train Derail Conspiracy सूरत के पास वडोदरा में रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की गई। हालांकि रेलवे स्टाफ की सतर्कता की वजह से हादसा नाकाम कर दिया गया। किसी अज्ञात शख्स ने किम रेलवे स्टेशन के पास यूपी लाइन ट्रैक से फिश प्लेट और कुछ चाबियां खोलकर उसी ट्रैक पर रख दीं। शुक्रवार को देहरादून से काठगोदाम जा रही नैनी-दून जनशताब्दी ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई थी।

वडोदरा। गुजरात में एक बार फिर ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश रची गई, जिसे रेलवे स्टाफ की सतर्कता की वजह से नाकाम कर दिया गया है। सूरत के पास वडोदरा में रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की गई।

Uttarakhand: ट्रेन को बेपटरी करने के प्रयास में चार से पूछताछ, रेलवे ट्रैक पर गश्त; बेवजह टहल रहे लोगों को खदेड़ा

नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस को रुद्रपुर में पटरी से उतारने की साजिश में चार संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस और जांच एजेंसियां जुटीं जांच में। बुधवार रात नैनी जन शताब्दी ट्रेन 12091 देहरादून से काठगोदाम के लिए आ रही थी। ट्रैक के बीच में लोहे का पोल दिखने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन को रोक लिया था।

Uttarakhand: पहले दीवानों की तरह किया प्‍यार, फि‍र पत्‍नी व सास को उतारा मौत के घाट; दर्दनाक डबल मर्डर की कहानी

Double Murder उत्तराखंड के विकासनगर में भीमावाला चुंगी पर 2017 में हुए दोहरे हत्याकांड में आरोपी आनंद प्रवाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आनंद ने अपनी पत्नी वैशाली और सास काकूली की हत्या कर दी थी। वैशाली ने आनंद के साथ रहने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। इस घटना ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।

दाती महाराज और उसके भाइयों को जाना होगा जेल? साल 2018 के रेप मामले में आरोप तय; पढ़ें क्या था केस

Daati Maharaj Rape Case दिल्ली के साकेत स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 2018 के एक दुष्कर्म मामले में शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज और उनके दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा शुरू करने का आदेश दिया है। अदालत ने तीनों के खिलाफ रेप के आरोप तय किए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 11 जून 2018 को एफआईआर दर्ज की थी। सीबीआई ने जांच शुरू की। 

UP News: दुष्कर्म के जिस आरोपित को मृत मानकर पुलिस ने बंद की फाइल, वो 13 वर्ष बाद मिला जिंदा

आरोपित के एक युवती से प्रेस संबंध थे। वर्ष 2011 में दुष्कर्म व लूट के आरोप में गया था जेल। जमानत पर आने के बाद उसने स्वजन से सभी संपर्क तोड़ लिए और हरियाणा में मजदूरी करने लगा। उसने किसी से स्वजन को फोन कर कहलवाया कि उसका कैंसर का इलाज चल रहा है। फिर उसने मौत की बात भी पहुंचा दी।

शाहजहांपुर। युवती से दुष्कर्म व लूट के आरोपित ने सजा से बचने के लिए अपनी ही मृत्यु की कहानी गढ़ दी। सिर्फ जानकारी के आधार पर 13 वर्ष तक स्वजन व पुलिस मानते रहे कि वह अब इस दुनिया में नहीं है।

Meerut News: युवक ने वायरल किया अश्लील वीडियो, आहत किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान; घटना दबाने में जुटी रही पुलिस

 चर्चा है कि आरोपित पक्ष के लोगों ने पीड़ित को इज्जत का वास्ता देकर काफी डराया। उसके बाद स्वजन ने पुलिस को लिखित में तहरीर दी जिसमें बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने की मांग की। पुलिस ने इसी तहरीर को आधार बनाकर बिना पोस्टमार्टम कराए ही किशोरी का अंतिम संस्कार करा दिया।

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पड़ोस में रहने वाले युवक ने किशोरी से दोस्ती कर उसका अश्लील वीडियो बनवा लिया। उसके बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। उसी से क्षुब्ध हाेकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया है

Kanpur News: जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर के भाइयों ने दिनदहाड़े युवक की रॉड से पीटकर की हत्या, वीडियो वायरल

यूपी के कानपुर में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर के भाइयों ने शुक्रवार की शाम बीच सड़क साहिल नाम के युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपितों के खिलाफ दिवंगत की बहन को एक मुकदमे में गवाही देनी थी जिसे रोकने का दबाव बना रहे थे। घटना का वीड‍ियो सोशल मी‍ड‍िया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।