'संघ ने कभी कटुता नहीं दिखाई', RSS के कार्यक्रम में क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह में भाग लेते हुए घुसपैठियों के मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और सामाजिक सद्भाव को जनसांख्यिकीय बदलाव लाने वाले घुसपैठियों से खतरा है। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में भी घुसपैठियों से नागरिकों की रक्षा करने की बात कही थी।
आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसके खिलाफ हुई साजिशों और हमलों को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका की तारीफ की।
DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को दशहरा गिफ्ट, बढ़ गया DA; अब कितनी मिलेगी सैलरी?
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दशहरे का तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है। इस फैसले से कर्मचारियों को आर्थिक रूप से मदद मिलेगी। सरकार का यह कदम त्योहारों के मौसम में कर्मचारियों के लिए खुशी लेकर आया है।
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दशहरा का गिफ्ट दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।
सूर्यकुमार यादव पर ICC ने लगाया जुर्माना, एशिया कप में 'पहलगाम' का किया था जिक्र
भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के बाद दिए गए बयान के कारण आईसीसी ने फटकरा लगाई है और दोबारा इस तरह के बयान न देने की चेतावनी देने के साथ-साथ मैच फीस भी काटी है। मामला ग्रुप स्टेज के मैच का है।
भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच के बाद दिए गए एक बयान को लेकर मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तान ने 14 सितंबर को हुए मैच को लेकर सूर्यकुमार की शिकायत आईसीसी से की थी कि उन्होंने टीम की जीत के बाद राजनीतिक बयान दिया है। इसी को लेकर उन पर जुर्माना लगा है।
सोनम वांगचुक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, विदेश से फंडिंग लेने वाला लाइसेंस रद
केंद्र सरकार ने लद्दाख के कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गैर-लाभकारी संस्था का एफसीआरए पंजीकरण रद्द कर दिया है। सरकार का कहना है कि एनजीओ ने विदेशी फंडिंग से जुड़े नियमों का बार-बार उल्लंघन किया है। यह कार्रवाई वांगचुक के नेतृत्व में लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद की गई है। एफसीआरए पंजीकरण रद्द होने से संस्था की विदेशी फंडिंग प्रभावित होगी।
- Read more about सोनम वांगचुक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, विदेश से फंडिंग लेने वाला लाइसेंस रद
- Log in to post comments
- 3 views
तो क्या खत्म हो जाएगा 25% एक्स्ट्रा टैरिफ, ट्रेड टॉक से पहले भारत-अमेरिका के बीच बड़ी डील?
भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के अगले चरण से पहले भारत जुर्माने के रूप में लगाए गए 25 प्रतिशत शुल्क को समाप्त करने की उम्मीद कर रहा है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के साथ पेट्रोलियम और परमाणु ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने की बात कही है। भारत अमेरिका से पेट्रोलियम और रक्षा सेक्टर में बड़े सौदे चाहता है ताकि भारत में अमेरिका का निर्यात बढ़ सके।
अलग-अलग आपदाओं से निपटने के लिए सरकार का 'प्लान' तैयार, इन मंत्रालयों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार ने आपदाओं से निपटने के लिए मंत्रालयों की जिम्मेदारी तय की है। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार रक्षा मंत्रालय को हिमस्खलन और तेल रिसाव जैसी आपदाओं की जिम्मेदारी दी गई है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय शीतलहर चक्रवात भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व चेतावनी देगा। जैविक आपदाओं की देखरेख स्वास्थ्य मंत्रालय करेगा जबकि कृषि मंत्रालय को पाला और सूखा जैसी आपदाओं से निपटने की जिम्मेदारी मिली है।
GST में कटौती से कैसे बढ़ेगी मिडिल क्लास की इनकम? अमित शाह ने समझाया पूरा गणित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीबों युवाओं किसानों और महिलाओं की सेवा के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। इन सुधारों से मध्यम वर्ग की आय बढ़ेगी बचत में वृद्धि होगी और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम कम होंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीबों, युवाओं, किसानों व महिलाओं की सेवा के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। सोमवार से लागू ये नए सुधार भारत की वृद्धि की गति को और तेज करेंगे और देश को दुनिया का सबसे समृद्ध देश बनाने के मार्ग पर आगे बढ़ाएंगे।
25 लाख लोगों को फ्री में मिलेगा एलपीजी कनेक्शन, नवरात्र पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र सरकार नवरात्र में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 लाख मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित करेगी जिससे लाभार्थियों की संख्या 10.6 करोड़ हो जाएगी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि प्रत्येक कनेक्शन पर 2050 रुपये खर्च होंगे जिसमें सिलेंडर चूल्हा और रेगुलेटर शामिल हैं। उन्होंने इसे नारी शक्ति का सम्मान बताया।
केंद्र सरकार नवरात्र के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 25 लाख मुफ्त एलपीजी कनेक्शन बांटेगी। इसके साथ ही देशभर में उज्ज्वला लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 10.6 करोड़ हो जाएगी।
'GST रिफॉर्म्स से आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगी गति', पीएम मोदी का देश के नाम पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और नए जीएसटी रिफॉर्म्स को जीएसटी बचत उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि इन रिफॉर्म्स से किसान महिला युवा गरीब मध्यम वर्ग व्यापारी लघु उद्योग सभी को फायदा होगा। पीएम ने स्वदेशी अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे देश के युवाओं के लिए रोजगार पैदा होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र के पहले दिन देश के नाम खुला पत्र लिखा। उन्होंने देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये त्योहार सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए। 22 सितंबर से लागू जीएसटी दरों की कटौती को पीएम ने 'GST बचत उत्सव' बताया।
'परिवारों पर पड़ सकता है असर', ट्रंप ने फोड़ा H-1B वीजा बम तो भारत का आया पहला रिएक्शन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा की सालाना फीस बढ़ाकर एक लाख डॉलर कर दी है। विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने अमेरिकी H1B वीजा कार्यक्रम पर प्रस्तावित प्रतिबंधों से संबंधित रिपोर्ट देखी हैं। इस उपाय के मानवीय परिणाम होने की संभावना है क्योंकि इससे परिवारों को व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब एच-1बी वीजा बम फोड़ा है। उन्होंने इसकी सालाना फीस बढ़ाकर एक लाख डॉलर कर दी है। मामले पर भारत की पहली प्रतिक्रिया आई है।