Skip to main content

चार जून को होगा फैसला, उत्‍तराखंड में 884 टेबल पर होगी ईवीएम के मतों की गणना

 

 

 

Lok Sabha Election 2024 Result 19 अप्रैल को हुए मतदान के बाद अब चार जून को होने वाली मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। चार जून को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। एक टेबल पर गणना कार्य के लिए पांच से छह कार्मिकों की तैनाती रहेगी। इस प्रकार 5500 से ज्यादा कर्मचारी इस कार्य में जुटेंगे।

Lok Sabha Election 2024 Result: 884 टेबल पर होगी ईवीएम के मतों की गणना

देहरादून में भीषण गर्मी से चिड़ियाघर में वन्यजीव भी बेहाल...सांप से लेकर गुलदार तक परेशान


 

Dehradun Zoo भीषण गर्मी से देहरादून में इंसान से लेकर जानवर तक हलकान हैं। अलबत्ता दून चिड़ियाघर में वन्यजीवों को गर्मी से बचाने के लिए प्रबंधन ने विशेष इंतजाम किए हैं। 25 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले देहरादून चिड़ियाघर में दो सींघ वाले हिरण सांभर बारहसिंघा गुलदार बाघ नीलगाय ईमु शुतुरमुर्ग तुर्की मगरमच्छ घड़ियाल और कछुए जैसी विभिन्न पशु प्रजातियां हैं

चार जून के बाद प्रशासनिक फेरबदल के आसार,अफसरों के प्रदर्शन से नाराज सीएम

देहरादून समाचार

कुछ अफसरों के प्रदर्शन से सीएम धामी नाखुश हैं। इसलिए चार जून के बाद उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल के आसार हैं।

चार जून के बाद प्रदेश की धामी सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में आ जाएगी। पिछले करीब दो महीने से विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले नौकरशाही में बदलाव का फैसला ले सकते हैं।

लोकसभा इलेक्शन 2024: आयोग ने बुलाई बैठक, मतगणना की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण हुआ शुरू

उत्तराखंड देहरादून समाचार

राज्य में लोस चुनाव की मतगणना त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगी। जिसमें सबसे भीतर सीएपीएफ सुरक्षा और उसके बाद पीएसी की सुरक्षा फिर सबसे बाहरी सुरक्षा घेरा राज्य पुलिस का होगा।

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। चार जून को सभी जिलों में मतगणना होगी, जबकि आरओ के स्तर पर जिले के साथ ही पोस्टल बैलेट की भी गणना होगी। चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर बैठक बुलाई है। मतगणना का काम त्रिस्तरीय सुरक्षा में किया जाएगा।

चार धाम यात्रा: बिना पंजीकरण यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री लौटाए जाएंगे, मुख्य सचिव ने दी ये जानकारी

संवाददाता देहरादून

बिना पंजीकरण चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को लौटाया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को एडवाइजरी जारी की है। चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी भारी भीड़ की वजह से सरकार को व्यवस्थाएं बनाने में मुश्किलें हो रही हैं। अब तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 31 लाख पार हो चुका है।