जी राम जी के खिलाफ विपक्ष करेगा देशव्यापी आंदोलन, कांग्रेस ने बुलाई कार्यसमिति की बैठक
विपक्षी दलों ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के लिए लाए गए जी राम जी विधेयक का संसद से सड़क तक विरोध किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ...और पढ़ें
नई दिल्ली। विपक्षी दलों ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के लिए लाए जी राम जी विधेयक का संसद से सड़क तक विरोध तेज करते हुए गुरूवार को संसद परिसर में भारी विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली में कोहरे-प्रदूषण का डबल अटैक, तीन दिन में 276 उड़ानें रद; 100 से ज्यादा उड़ानें लेट
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन घने कोहरे और प्रदूषण के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ। दृश्यता कम होने से 20 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 100 से अधिक उड़ानो ...और पढ़ें
दिल्ली में इंटरनेशनल डिजिटल फ्रॉड और एक्सटॉर्शन गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित 10 ठग गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय डिजिटल ठगी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पुलिस अधिकारियों का रूप धारण कर वीडिय ...और पढ़ें
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय डिजिटल ठगी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें गिरोह का कथित मास्टरमाइंड भी शामिल है। यह गिरोह पुलिस अधिकारियों का रूप धारण कर वीडियो कॉल के जरिए लोगों को धमकाता था और गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की झूठी बात कहकर 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका था।
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा बदलाव, 4 राज्यों के 24 जिलों में नए कोयला आधारित प्लांटों पर रोक का प्रस्ताव
दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नए प्रस्ताव के अनुसार, दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में कोयला आधारित ...और पढ़ें
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की सीमा से परे जाकर, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) चार पड़ोसी राज्यों में उद्योगों में कोयले के उपयोग को पूर्णतया खत्म करने के प्रयासों में जुट गया है। आयोग ने इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट को भी अवगत करा दिया है। आगामी कुछ महीनों के दौरान चरणबद्ध रूप में इसके परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में 3.2 लाख बच्चे फेल, स्वाति मालीवाल ने संसद में उठाया मुद्दा
दिल्ली समाचार
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने का मामला संसद में उठाया। शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लिखित जवाब में बताया कि पिछले पांच साल में 3.2 लाख से अधिक बच्चे कक्षा 9 में फेल हुए। इनमें से 71,124 बच्चों ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) में दाखिला लिया।
सरकार ने कहा कि NIOS का उद्देश्य उन छात्रों को शिक्षा का अवसर देना है, जो बार-बार फेल हो जाते हैं, ताकि वे स्कूल प्रणाली से बाहर न हो जाएं।
पिछले पांच साल में फेल हुए छात्र और NIOS में दाखिला लेने वाले छात्र
दिल्ली-चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, पांच राज्य 1 केंद्र सम्मिलित एसआईआर की समय सीमा बढाई
नई दिल्ली समाचार
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूची में चल रहे एसआईआर की समयसीमा को बढ़ा दिया है। केरल में चुनाव आयोग पहले ही एसआईआर की समयसीमा बढ़ा चुका
नेहरू को बदनाम करना बड़ी साजिश, मकसद - सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक बुनियाद: सोनिया गांधी
नई दिल्ली समाचार
शादी, मीटिंग या डिनर... दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा कश्मीर जैसा हाउसबोट, इतने दिनों बाद होगा चालू
दिल्ली में जल्द ही यमुना नदी के किनारे बांसेरा में एक हाउसबोट कन्वेंशन सेंटर बनेगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) इसके लिए टेंडर जारी करेगा। एलजी वीके ...और पढ़ें
नई दिल्ली। दिल्ली के लोग जल्द ही शहर के बीचों-बीच बने हाउसबोट/क्लब में मीटिंग, कॉन्फ्रेंस कर सकेंगे और खाने का मज़ा ले सकेंगे। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) जल्द ही बांसेरा में बनने वाले हाउसबोट कन्वेंशन सेंटर के लिए टेंडर जारी करेगी।
AAP विधायक को दिल्ली HC से मिली राहत, दफ्तर खाली करने के आदेश पर लगी रोक
उच्च न्यायालय ने सुल्तानपुर माजरा के आप विधायक मुकेश कुमार अहलावत के कार्यालय को खाली करने के आदेश पर रोक लगा दी है। अदालत ने विधायक को दिल्ली ...और पढ़ें
सुल्तानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी के विधायक मुकेश कुमार अहलावत के कार्यालय पर किसी तरह की कार्रवाई से फिलहाल रोक लग गई है। विधायक की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने बेदखली आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है।
- Read more about AAP विधायक को दिल्ली HC से मिली राहत, दफ्तर खाली करने के आदेश पर लगी रोक
- Log in to post comments
- 4 views
कांग्रेस ने पीएम का AI वीडियो साझा किया, BJP का पलटवार—‘नामदार कांग्रेस कामदार PM बर्दाश्त नहीं कर पा रही’
नई दिल्ली समाचार
नई दिल्ली: कांग्रेस की नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक एआई वीडियो साझा किया है। छह सेकंड के वीडियो में PM मोदी को वैश्विक मंच पर चायवाले के तौर पर दर्शाया गया है। उनके एक हाथ में चाय की केतली है और दूसरे हाथ में ग्लास हैं।
भाजपा ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- नामदार कांग्रेस ओबीसी समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही।