Skip to main content

पुलिस अधीक्षक नगर ने गंगा दशहरा के अवसर पर चौबारी मेले की तैयारियों का किया निरीक्षण

बरेली समाचार

बरेली: पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली महोदय द्वारा आगामी गंगा दशहरा के अवसर पर थाना कैंट क्षेत्रांतर्गत आयोजित होने वाले चौबारी मेला की तैयारियों के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेला स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, और अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।
महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को मेले के सुचारू और सुरक्षित संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम), एसडीएम सदर बरेली, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम बरेली, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा, बिहार में सस्ता हुआ हवाई सफर; ATF पर 25% घटाया वैट

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर वैट को 29% से घटाकर 4% कर दिया है जिससे हवाई सफर सस्ता होगा। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस निर्णय से हवाई टिकटों की कीमतें कम होंगी और राज्य में अधिक कमर्शियल फ्लाइट्स आकर्षित होंगी। यह फैसला पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण, योगी कैबिनेट में 10 प्रस्ताव पास

यूपी कैबिनेट ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए हल्दीराम उद्योग समेत 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। नोएडा में हल्दीराम स्नैक्स की 662 करोड़ रुपये की निवेश परियोजना को हरी झंडी मिली है। इसके अतिरिक्त पांच अन्य कंपनियों को वित्तीय प्रोत्साहन मिलेगा। उद्योग मंत्री नंदी ने कहा कि इन्वेस्ट यूपी के प्रस्ताव अब वास्तविकता में बदल रहे हैं।

लखनऊ। यूपी कैबिनेट की बैठक में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कुल 11 प्रस्तावों में से 10 को मंजूरी दी गई, जिसमें हल्दीराम उद्योग के लेटर ऑफ इंट्रेस्ट को भी स्वीकृति मिली है।

Turkish Airlines से डील पर अल्टीमेटम के बाद IndiGo का बड़ा फैसला, 30 विमानों को खरीदने का ऑर्डर

IndiGo Airlines इंडिगो ने डेल्टा एयरलाइंस एयर फ्रांस-केएलएम और वर्जिन अटलांटिक के साथ साझेदारी की है जिससे भारत यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इंडिगो ने एयरबस ए350 विमानों की 30 यूनिट खरीदने का भी फैसला किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करना है।

नोएडा में कुत्तों के आतंक से तंग आकर सोसायटी में खोली गोशाला, बंदरों के लिए भी किया जाएगा इंतजाम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-2 सोसायटी के निवासियों ने आवारा कुत्तों से परेशान होकर गौशाला खोली है। उनका आरोप है कि मेंटेनेंस टीम कुत्तों से निजात नहीं दिला पा रही है जिससे कई लोग घायल हुए हैं। निवासियों ने गोवंशियों के लिए गौशाला बनाई है और बंदरों के लिए भी भोजन की व्यवस्था करने की बात कही है।

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इकोविलेज-2 सोसायटी के निवासियों ने कुत्तों के आतंक से परेशान होकर शनिवार को गोशाला खोली है। निवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस टीम के द्वारा कुत्तों से निजात नहीं दिलाई जा रही है।

दिल्लीवालों के लिए गुड न्यूज, सड़कों पर उतरेंगी 401 नई बसें; जानिए क्या है खासियत

दिल्ली में जल्द ही 401 नई 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें चलने लगेंगी जिससे सार्वजनिक परिवहन और लास्टमाइल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। ये बसें देवी सेवा योजना के तहत मिलेंगी और इनमें सीसीटीवी कैमरे लाइव ट्रैकिंग पैनिक बटन जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इन बसों को 10 से 15 जून के बीच लॉन्च किया जाएगा।

थाना विशारतगंज पुलिस ने 20 आधा पौवा देसी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

बरेली-बिशारतगंज समाचार

बरामदगी 20 अद्द पौवा देशी शराब सोल्जर मार्का व गिरफ्तारी एक नफर अभियुक्त थाना विशारतगंज बरेली