Skip to main content

निंदनीय एवं आमर्यादित कृत्य के विरोध में कांग्रेस का बरेली चौधरी चरण सिंह पार्क पर धरना-प्रदर्शन

बरेली समाचार 
बरेली: आज महानगर कांग्रेस कमेटी एवं एन एस यूआई द्वारा प्रयागराज में एनएस यूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं उनके साथियों के साथ मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा के दौरान किए गए निंदनीय एवं आमर्यादित कृत्य के विरोध में बरेली कचहरी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पार्क पर धरना-प्रदर्शन किया गया। और अपर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया जहां कोतवाल से कांग्रेस नेताओं की झड़प भी हुई और काफी नोकझोंक के बाद में अपर मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बयान से भड़की आशाएं, शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल

बरेली समाचार

बरेली: विगत 15 दिसंबर से उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर प्रदेश की आशा एवं आशा संगिनी कर्मी अपनी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

जिला अध्यक्ष शिववती साहू के नेतृत्व में आशा कर्मियों ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडल आयुक्त को सौंपा।

जिला अध्यक्ष शिववती साहू ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उसकी नौकरशाही और सरकार द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने के कारण आशा कर्मियों को यह कदम उठाना पड़ा है।

फरीदपुर विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि, शनिवार को कई घंटे बरेली में रूट डायवर्जन

बरेली समाचार

बरेली। फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के हार्ट अटैक से निधन के बाद जिले में शोक की लहर है।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवंगत विधायक को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके पीलीभीत बाईपास रोड स्थित शक्ति नगर आवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में कई घंटों तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह लखनऊ से प्रस्थान कर करीब साढ़े 10 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ नवाबगंज में उबाल, सड़कों पर उतरा जन आक्रोश

बरेली समाचार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ नवाबगंज में उबाल, सड़कों पर उतरा जन आक्रोश

हिंदू समाज पर हो रहे हमलों के विरोध में नवाबगंज में आक्रोश यात्रा, फूंका गया बांग्लादेश का पुतला

नवाबगंज में गूंजा हिंदू सुरक्षा का मुद्दा, पीएम को भेजा गया सख्त कार्रवाई का संदेश

उप संपादक अवधेश शर्मा

उत्तराखंड:गौचर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

उत्तराखंड चमोली समाचार

चमोली : गौचर में आयोजित कृषि मेले के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय, जंगली जानवरों से सुरक्षा समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बीएलओ विनोद कुमार शर्मा की निधन पर पदाधिकारियों ने पीड़ित को नौकरी एवं उनके पत्र जांच की मांग करी

बरेली समाचार

बरेली: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विशारतगंज में प्रभारी प्रधानाध्यापक और बी एल ओ दिवंगत  विनोद कुमार शर्मा के परिवारीजनों से मिला और उनकी दुखद मृत्यु पर हार्दिक शोक संवेदना व्यक्त की। दिवंगत विनोद कुमार शर्मा के पुत्र शिवांश शर्मा से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और निष्कर्ष निकाला कि किसी भी अधिकारी का यह कहना नितांत गलत है कि बी एल ओ के रूप में उनका काम समाप्त हो चुका था। जबकि न तो एस आई आर की समय सीमा समाप्त हुई है और न ही उनके सारे पत्राजात अभी जमा हुए हैं।