महिला किटी पार्टी में होली महोत्सव के अवसर पर जमकर हुआ धमाल
होरिया में उड़े रे गुलाल, होली क्वीन सुधा रस्तोगी बनी पावनी रस्तोगी, जतिन रावत, प्रीति और प्रियंका ने रूप सज्जा में पुरस्कार जीते
बरेली: महिला किटी पार्टी के द्वारा अलका त्रिवेदी के आवास बिहारी पुर खत्रियान पर होली का जमकर धमाल हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान् गणेश की वंदना से हुआ। उपस्थित सभी महिलाओं ने श्री सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का संगीतमयी पाठ किया। इसके बाद होली के हास्य, फिल्मी और स्थानीय परिवेश के अनेक गीतों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण होली मय हो गया।
इसके बाद रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई, जिसमें पावनी रस्तोगी, जतिन रावत, प्रीति और प्रियंका ने बाजी मारी एवं निर्णायकों द्वारा विजयी घोषित किए गये। अलका त्रिवेदी, किरन कटारिया और नीरू रस्तोगी ने विजयी बच्चों को सुनहरी माला और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।
होरिया में उड़े रे गुलाल और अनेक होली गीतों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर जोरदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इस अवसर पर होली क्वीन के रूप में सुधा रस्तोगी विजयी हुई ं । उन्हें आकर्षक राधा कृष्ण की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में किरन कटारिया, अलका त्रिवेदी, नीरू रस्तोगी, मनोरमा वार्ष्णेय, नीलम गुप्ता, नैंसी रस्तोगी, शिव आभा गुप्ता, अर्चना, संगीता, कंचन रस्तोगी, सुधा रस्तोगी, चांदनी रस्तोगी, रूबी पाठक, माधवी, मीनू, मनीषा कपूर, कुमुद शर्मा, खुश्बू रावत रचना कमला पाठक , केशव रस्तोगी, रेनू शर्मा, आशा शर्मा, कलावती, विक्की, गौरी कश्यप आदि बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
- अलका त्रिवेदी, संयोजक
- Log in to post comments
- 5 views