बरेली: वरमाला के बाद गोत्र विवाद में शादी टूटी, बरात बैरंग घर लौटी
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वरमाला (जयमाला) की रस्म पूरी होने के तुरंत बाद गोत्र को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसके चलते दुल्हन पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
नतीजा यह हुआ कि बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस लौट गई।
मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र के मंडनपुर रोड स्थित एक बरातघर का है, जहां शुक्रवार को शादी का आयोजन था। सूत्रों के अनुसार, वरमाला के बाद महिलाओं के बीच बातचीत के दौरान गोत्र की चर्चा हुई। जब वर पक्ष (दूल्हे) का गोत्र पता चला, तो दुल्हन पक्ष ने इसे स्वीकार नहीं किया और शादी रद्द करने का फैसला कर लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष भिड़ गए।
वर पक्ष ने दुल्हन पक्ष को शादी में हुए खर्चों का भुगतान किया, और सामान भी वापस लौटा दिया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया और आपसी समझौते से मामला सुलझा लिया। मीडिया क़ो जानकारी देते हुए बहेड़ी थाने के इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।
आपको बता दे यह घटना : नवाबगंज में जयमाला के बाद दुल्हन बेहोश इसी बीच, बरेली के नवाबगंज इलाके से एक और चौंकाने वाली खबर आई है।
यहां जयमाला की रस्म के तुरंत बाद दुल्हन बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोपहर बाद उसे होश आया।
होश आने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद वह अंततः तैयार हुई। दोपहर बाद भांवर (फेरे) पूरे हुए, और उसके बाद दुल्हन पीलीभीत स्थित ससुराल के लिए रवाना हो गई।
ये दोनों घटनाएं उत्तर प्रदेश में शादियों के दौरान होने वाले अप्रत्याशित विवादों को दर्शाती हैं, जहां पारंपरिक मान्यताएं जैसे गोत्र अभी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
- Log in to post comments
- 2 views