Skip to main content

बरेली से रुद्रपुर की ओर जा रहे एक खाली कंटेनर में शुक्रवार को अचानक आग लगने से मचा हड़कंप 

बहेड़ी/बरेली। बरेली से रुद्रपुर की ओर जा रहे एक खाली कंटेनर में शुक्रवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना बहेड़ी बाईपास के पास हुई, जहां कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि समय रहते दमकल और पुलिस की टीम पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर संख्या NL01AH8845 को चालक मोमिनुल पुत्र नूर इस्लाम, निवासी पश्चिम बंगाल चला रहा था। वाहन बरेली से रुद्रपुर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में अचानक अज्ञात कारणों से कंटेनर के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बहेड़ी पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

एहतियात के तौर पर आसपास खड़े वाहनों को हटवाया गया और कुछ समय के लिए यातायात को नियंत्रित किया गया। अधिकारियों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो आसपास मौजूद वाहनों और राहगीरों के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता था।

प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। फिलहाल कंटेनर को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया गया है और तकनीकी निरीक्षण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News Category