Skip to main content

बरेली समाचारशांतिपूर्ण सत्याग्रह आयोजित कर प्रदेश सरकार के दमनात्मक रवैये के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन
आज दिनांक 19/02/2026 को जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से गांधी प्रतिमा स्थल पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आयोजित कर प्रदेश सरकार के दमनात्मक रवैये के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 17/02/2026 को लखनऊ मे विधानसभा घेराव मे हुए घटनाक्रम की कड़ी निंदा की, जिसमें शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस बल का प्रयोग किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी चोट लगने की सूचना है, जिसकी जिला व महानगर कांग्रेस ने घोर निंदा की।
        जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी एवं महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने संयुक्त वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है। सरकार द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग करना लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध है।
    उक्त दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अन्याय और दमन के खिलाफ सदैव गांधीवादी तरीके से संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। सत्याग्रह के माध्यम से सरकार को यह संदेश दिया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता भयभीत होने वाले नहीं हैं और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।
        कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा,  देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, हरीश गंगवार, विनोद कुमार, सतीश चंद्रा, सुरेश कुमार, प्रवीण मिश्रा, नारायण सिंह, जाहिद अली, जगदीश शरण, सफ़दर अली बुखारी, मुजम्मिल हुसैन,संजीव अग्रवाल, अमजद मामू, आशीष रुस्तम, उल्फत कठेरिया, ब्रह्मानंद गांधी सहित बड़ी संख्या में जिला व महानगर के पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्याग्रह का समापन किया गया।
 

News Category