जौनपुर समाचार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान
▪️सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु 1211 वाहनों का चालान व 01 वाहन सीज किया गया
जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और यातायात नियमों के पालन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के कुशल निर्देशन में पूरे जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील मार्गों पर पुलिस बल द्वारा सघन चेकिंग की गई। अभियान का प्राथमिक उद्देश्य जनपद में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की बारीकी से तलाशी ली गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी और बिना वैध प्रपत्रों के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया गया।जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा कुल 1211 वाहनों का चालान व 01 वाहन सीज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
जौनपुर पुलिस आ
- Log in to post comments
- 4 views