Skip to main content

हल्द्वानी मंडी में डबल मर्डर से सनसनी; युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी:मंडी परिसर के अंदर युवक और युवती के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह जैसे ही लोगों ने दोनों के शव पड़े देखे, इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शवों की स्थिति को देखते हुए मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मंडी परिसर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान और हत्या के कारणों को लेकर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा

News Category