ग्राम दौली जवाहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ
बरेली फतेहगंज पश्चिमी मुदितप्रताप सिंह
शाही _ सोमवार को ग्राम दौली जवाहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान द्वारा किया गया। मेले में क्षेत्र के पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लगभग ढाई सौ छोटे व बड़े पशुओं का पंजीकरण किया गया। मेले में पशु चिकित्सक डॉक्टर देश दीपक एवं डॉक्टर हरिशंकर गंगवार द्वारा सभी पंजीकृत पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। पशुओं को मिनरल मिक्सचर, पेट के कीड़ों की दवा सहित अन्य आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, व्यापारी वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन चौहान, ओमेंद्र चौहान, गौरव मिश्रा, सभासद अबोध सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू, डॉक्टर प्यारेलाल राजपूत, चंद्रपाल राजपूत, सब-इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, शकील खान सहित क्षेत्र के अनेक पशुपालक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने इस प्रकार के आयोजनों को पशुपालकों के लिए लाभकारी बताते हुए पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
- Log in to post comments
- 5 views