बरेली: ठग ने आईपीएस अधिकारी बताकर महिला को धमकाया, 15.30 लाख रुपये ठगे
बरेली समाचार
बरेली: साइबर ठग ने खुद को दिल्ली पुलिस का आईपीएस अधिकारी बताकर बरेली की बुजुर्ग महिला से 15.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठग कई महीने तक धमकाकर रकम ट्रांसफर कराते रहे। ठगी का अहसास होने पर वृद्धा ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इज्जतनगर के गायत्रीनगर की रहने वाली सुनीता सिंह ने साइबर थाने के इंस्पेक्टर नीरज सिंह को बताया कि उनके पति सेना में थे। उनका निधन हो चुका है। वह अकेली ही घर में रहती हैं। उनकी आयु साठ साल से ज्यादा है। 31 जुलाई 2025 को उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार गौतम बताया। उसने सुनीता से कहा कि उनके खाते का इस्तेमाल धोखाधड़ी व मनी लॉड्रिंग के लिए किया गया है।
साइबर थाने के इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पीड़िता को ही काफी समय बाद ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने शिकायत की। फोन नंबर और खातों के आधार पर जांच की जा रही है।
- Log in to post comments
- 2 views