जौनपुर समाचार
जौनपुर: थाना केराकत पुलिस ने प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना केराकत पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 27/2026, धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी ग्राम तरियारी निवासी अजय कुमार के घर से की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में
1. अजय कुमार पुत्र राम नारायण, निवासी तरियारी थाना केराकत जौनपुर,
2. राजबली पुत्र भभूति (उम्र करीब 58 वर्ष), निवासी बलईपुर थाना केराकत जौनपुर,
3. दिवाकर पुत्र त्रिभुवन (उम्र करीब 33 वर्ष), निवासी बरौना थाना बरदह जनपद आजमगढ़,
4. अवधेश पुत्र अच्छेलाल (उम्र करीब 32 वर्ष), निवासी मैरांद खान थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से ईसाई धर्म प्रचार से संबंधित एक पोस्टर, 26 पवित्र बाइबिल, 2 वास्तविक संग्रह, 6 पवित्र शास्त्र (भजन संहिता, नीति वचन), 1 नया विधान एवं अन्य ईसाई धर्म से संबंधित स्रोत ग्रंथ बरामद किए हैं।
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय भेज दिया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक द्वारिकानाथ यादव, उपनिरीक्षक बब्बन सिंह, हेड कांस्टेबल संजय यादव, संजय यादव द्वितीय, ज्योति प्रकाश, कांस्टेबल रामअवतार सिंह, धर्मेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल आशा एवं अनुपमा सिंह शामिल रहीं।
- Log in to post comments
- 10 views