बरेली समाचार
बरेली। बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र से सामने आई प्रेम विवाह की एक चर्चा में रहने वाली कहानी ने इलाके में हलचल मचा दी है। गांव सिंधौली निवासी 22 वर्षीय अंजुम बी ने अपने प्रेमी मोनू वर्मा के साथ शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। दोनों पिछले पांच वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और अब अपने रिश्ते को सामाजिक बंधन में बदल दिया।
दोस्ती से प्यार और फिर शादी तक का सफर
अंजुम बी और मोनू वर्मा की मुलाकात करीब पांच साल पहले एक दोस्त के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्यार में बदल गई।
अंजुम का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से समझते थे और शादी का फैसला आपसी सहमति से लिया गया।
25 जनवरी को छोड़ा घर, मंदिर में लिए सात फेरे
अंजुम बी ने बताया कि शादी का निर्णय लेने के बाद वह 25 जनवरी को घर से निकलकर मोनू के पास पहुंचीं। इसके बाद दोनों ने शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर सनातन परंपरा के अनुसार विवाह संपन्न किया। मंदिर में मौजूद लोगों ने भी इस विवाह को देखा।
भगवान कृष्ण की भक्त हैं अंजुम बी का कहना है कि वह भगवान श्रीकृष्ण की भक्त हैं और पहले भी कई बार मोनू के साथ मंदिर दर्शन के लिए जाती रही हैं। उनका कहना है कि आस्था और विश्वास ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया और जीवन का बड़ा फैसला लेने में मदद की।
मोनू ने निभाने का किया वादा मोनू वर्मा ने कहा कि वह अंजुम को जीवन भर सम्मान और साथ देने का वादा करते हैं। मोनू फिलहाल लुधियाना की एक फैक्टरी में काम करता है और भविष्य में अंजुम के साथ नई जिंदगी शुरू करने को लेकर उत्साहित है।
इलाके में चर्चा का विषय प्रेम विवाह की यह घटना मीरगंज क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं, लेकिन प्रेमी युगल अपने फैसले से पूरी तरह संतुष्ट और खुश नजर आ रहा है।
- Log in to post comments
- 4 views