बरेली समाचार
बरेली: लिटिल स्टार प्ले स्कूल, परतापुर चौधरी पर 77 वां गणतंत्र दिवस उत्साह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार इंद्रदेव त्रिवेदी ने प्रातः राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उपस्थित अतिथियों, प्रबंधक, शिक्षिकाओं और बच्चों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गा कर भारतमाता का भावपूर्ण स्मरण किया। भारतमाता की जय, वंदेमातरम् और संविधान अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए गए।
इस अवसर पर प्रबंधक कृष्णा भारद्वाज ने सभी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि आज विकास का युग है, इसलिए हमारा सबका योगदान देश के लिए जरूर होना चाहिए। भारत का संविधान हमें अधिकार और कर्तव्य दोनों देता है, इसलिए हम अपने अधिकार पूरे करें और हम अपने कर्तव्य भी निभायें।
बैंक अधिकारी रहे संजीव कुमार अवस्थी ने संविधान बनने और उसे लागू होने के तथ्यों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि साहित्यकार इंद्रदेव त्रिवेदी ने गणतंत्र का महत्व बताते हुए कहा कि आज जनता का शासन है। हम अपने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपने ही हित के लिए कानून बना सकते हैं और बाद में उनका पालन कर लोकतंत्र को मजबूत करते हैं। त्रिवेदी ने संविधान की प्रस्तावना की व्याख्या भी की।
गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर छात्र - छात्राओं ने देशभक्ति से संबंधित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। अच्छे प्रबंधन के लिए कृष्णा भारद्वाज और श्रेष्ठ शिक्षिका के लिए आयुषी वर्मा को पटका, स्मृति चिन्ह् और मेडल भेंटकर इंद्रदेव त्रिवेदी एवं संजीव कुमार अवस्थी ने सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रामगोपाल शर्मा, विशाल शर्मा, विष्णु भारद्वाज, आकांक्षा सिंह, वैशाली शर्मा, राजकुमारी, रामसिंह मौर्य, अब्दुल्ला अंसारी, नितिन शर्मा आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे।
- कृष्णा भारद्वाज, प्रबंधक
- Log in to post comments
- 4 views