Skip to main content

 बरेली समाचार 

बरेली। पश्चिम उत्तर प्रदेश व्यापारी सुरक्षा फोरम (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में बरेली बार एसोसिएशन के पुनः निर्वाचित अध्यक्ष श्री मनोज हरित एडवोकेट एवं सचिव श्री दीपक पांडेय एडवोकेट का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसी कार्यक्रम में युवा अधिवक्ता अनुज सक्सेना को उनके कार्य, लगन और अधिवक्ता समाज में सक्रिय भूमिका के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री मनोज हरित एडवोकेट ने युवा अधिवक्ता अनुज सक्सेना को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ होते हैं और उनके सकारात्मक योगदान से ही बार एसोसिएशन और अधिवक्ता समाज का भविष्य सशक्त बनता है। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने पेशे का निर्वहन करने का आह्वान किया।

News Category