बरेली फतेहगंज पश्चिमी संवाददाता मुदित प्रताप सिंह
फतेहगंज पश्चिमी _ राज ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने बच्चों के भविष्य को संवारने की पहल करते हुए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के रामलीला ग्राउंड परिसर में संचालित फ्री कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र राज ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूट द्वारा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए तीन माह का निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण व कस्बाई अंचल के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
बुधवार को प्रशिक्षण केंद्र पर शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के प्रदेश सचिव डॉक्टर प्रेम सिंह, संस्थान के प्रभारी रनजीत सिंह ने सरस्वती माता का विधि विधान से पूजा अर्चना कर राज ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टिट्यूट का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों को मिष्ठान वितरण कर प्रशिक्षण की शुरुआत कराई गई। इस अवसर पर छात्र छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रभारी रनजीत सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा तीन महीने के इस पाठ्यक्रम में डेटा एंट्री, टैली और की-बोर्डिंग जैसी उपयोगी कंप्यूटर शिक्षा छात्र और छात्राओं को पूरी तरह से निःशुल्क दी जाएगी।
और उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर ज्ञान बेहद जरूरी हो गया है और इसी आवश्यकता को देखते हुए संस्थान ने यह पहल की है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चे कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ सकें। कंप्यूटर उद्घाटन कार्यक्रम में कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी नरेश ऐरन, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, रमन जायसवाल, संजीव शर्मा, सरदार मनी सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, करुणा शंकर तिवारी, चक्रवीर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, व्यापारी सचिन चौहान, सभासद अबोध सिंह सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, आशीष अग्रवाल, विक्रम सिंह परमार, ठाकुर अमित सिंह, पूर्व सभासद ठाकुर धीरेंद्र सिंह ठाकुर उमेश सिंह, आदि प्रमुख समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों और विद्यार्थियों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए इसे भविष्य निर्माण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।
- Log in to post comments
- 2 views