Skip to main content

बरेली समाचार

बरेली: विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी के नेतृत्व में आज बरेली स्थित उनके प्रतिष्ठान अशोक ग्लास स्टोर पर पारंपरिक खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय सनातन संस्कृति, सेवा, समर्पण एवं सामाजिक एकता के संदेश को समर्पित रहा।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री श्री राजेश मौर्य जी, जिलाध्यक्ष श्री देवेश पटेल जी, जिला महामंत्री पुनीत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही संगठन के जिला, महानगर, तहसील, ब्लॉक एवं नगर पंचायत स्तर के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों बरेली वासियों ने सहभागिता कर खिचड़ी भोग ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सभी आगंतुकों में अत्यंत उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। आयोजकों द्वारा स्वच्छता, अनुशासन एवं सेवा भाव का विशेष ध्यान रखा गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि मकर संक्रांति एवं खिचड़ी पर्व हमारी सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जो आपसी भाईचारे, समरसता एवं सामाजिक सेवा का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता और अधिक सुदृढ़ होती है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक आदरणीय अशोक अग्रवाल जी ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बरेली वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

News Category