Skip to main content

संभल-चंदौसी समाचार

चंदौसी-सम्भल: अधिवक्ता परिषद बृज इकाई जनपद सम्भल के तत्वावधान में स्थानीय बार रूम, चंदौसी में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय संयोजक श्री विपिन त्यागी एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री श्री विचित्र शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद बृज (सम्भल) के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने की। मंच पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री श्रीगोपाल शर्मा एवं बार एसोसिएशन चंदौसी के अध्यक्ष श्री विनोद सिंह व विष्णु कुमार शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता दीवानी भी मंचासीन रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण और न्याय व्यवस्था की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया गया।  
वंशिका अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को कानून के क्षेत्र में उतारने पर बल दिया।
अमन कुमार ने युवा अधिवक्ताओं की भूमिका और न्यायपालिका में उनकी जिम्मेदारी पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवीन अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह रहा। अधिवक्ता परिषद बृज इकाई ने हाल ही में AIBE 20 (All India Bar Examination 20) उत्तीर्ण करने वाले जनपद के नवीन अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं का यह उत्साह न्याय जगत के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
कार्यक्रम का संचालन प्रवीण गुप्ता व विक्रम चौहान ने किया

कार्यक्रम में मौजूद रहे:  विकास कुमार मिश्रा, रखी, रजनी, शर्मा, नीलम वार्ष्णेय, आस्था राघव, निगेश रावत, संध्या, शिवानी, निखिल, विनीत, शिव कुमार, प्रेमशंकर, जीवन सिंह, गोपाल बाबू, रितेश कुमार, रामवीर, अमित, भीमरत्न, सचिन कुमार, जितेन्द्र, राहुल, अंकित, प्रदेश, शिवम्, हर्षित, अजय,  राम खिलाड़ी, आदि 
इस अवसर पर भारी संख्या में अधिवक्तागण और परिषद के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने युवा शक्ति के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
भवदीय,
विकास कुमार मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी 
अधिवक्ता परिषद बृज इकाई, जनपद सम्भल

News Category