Skip to main content

बरेली समाचार 

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में बिना नोटिस दिए दुकान तोड़ने का विरोध करने के दौरान हुए विवाद में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ”नंदी” ने अपर मुख्य सचिव (गृह) को निर्देश दिए हैं कि अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर के विरुद्ध व्यापारी राहुल गुप्ता की दुकान नोटिस दिये बगैर तोड़े जाने के विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराते हुए प्रकरण की जांच कराकर कठोर कार्रवाई करें। अपर मुख्य सचिव गृह को लिखे पत्र में मंत्री नंदी ने कहा है कि नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिामी के अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने पद का दुरुपयोग करके व्यापारी राहुल गुप्ता की दुकान 2 लाख की रिश्वत न देने पर बिना नोटिस अतिक्रमण के नाम पर जेसीबी से तोड़ दी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने जब व्यवसायी राहुल की दुकान तोड़ने के बारे में जानकारी मांगी तो अधिशासी अधिकारी ने उल्टा आशीष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया।

पीड़ित ने स्वयं पर झूठा मुकदमा निरस्त कराने एवं व्यवसायी राहुल गुप्ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का अनुरोध किया है। तथ्यों के दृष्टिगत नियमानुसार अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध राहुल गुप्ता की दुकान नोटिस दिये बगैर तोड़े जाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराएं।

News Category