बरेली समाचार
बरेली: जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी संयुक्त तत्वावधान में आज भाजपा सरकार के विरुद्ध बनारस के मणिकर्णिका घाट से जुड़े ऐतिहासिक एवं धार्मिक विषय को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया तथा अपर आयुक्त मनोज सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञात हो कि मणिकर्णिका घाट का जीर्णोद्धार वर्ष 1791 में माता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा कराया गया था। यह स्थल माता अहिल्याबाई से ऐतिहासिक एवं धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों में इस स्थान के ऐतिहासिक महत्व की पूरी तरह अनदेखी की गई है।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा कि माता अहिल्याबाई होल्कर की पवित्र मूर्तियों का ध्वस्तीकरण कर उन्हें मणिकर्णिका घाट के मलबे में दबा रहने देना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है, जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा मणिकर्णिका घाट का पूर्ण पुनर्निर्माण कर माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति की पुनः स्थापना की जाए।
धरना-प्रदर्शन का संचालन पार्टी प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता के. बी. त्रिपाठी, पंडित राज शर्मा,डॉ. मेहंदी हसन, डॉ. हरीश गंगवार, पंकज उपाध्याय, विनोद कुमार, सतीश चंद्रा, सुरेश वाल्मीकि ,मोहम्मद जकी, तीरथ मधुकर, डॉ. सरताज हुसैन, रेहान बसीरी, रमेश चंद श्रीवास्तव, आशीष रुस्तम, मुजम्मिल हुसैन, अकरम खान, जितेंद्र बाबू, सुरेश दिवाकर, जोया नजमी खान, हरवीर बॉबी, मुकेश वाल्मीकि, शबाब अली मोहम्मद कासिम, रमेश श्रीवास्तव, नईम शेर, हरवीर बॉबी, एडवोकेट देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, महेंद्र पाल गंगवार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- Log in to post comments
- 29 views