Skip to main content

 

हरिद्वार समाचार

हरिद्वार। वंदना कटारियॉ स्टेडियम परिसर मे सात दिनों से चल रही उत्तर-क्षेत्र अन्तर वि०वि हॉकी चैम्पियनशिप मे गुरूकुल कंगडी समवि०वि ने एल०पी०यू, फग्वाडा को 5-2 से परास्त करके चैम्पियनशिप ट्राफी पर कब्जा किया। उपविजेता एल०पी०यू, फग्वाडा तथा तीसरे स्थान पर कुरूक्षेत्र वि०वि कुरूक्षेत्र ने प्राप्त किया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अपराहन 2ः00 बजे गुरूकुल कांगडी तथा एल०पी०यू फग्वाडा के बीच आरम्भ हुआ जिसमे गुरूकुल कांगडी समवि०वि ने एल०पी०यू को 5-2 से परास्त किया। तीसरे स्थान के लिए प्रातः 11ः00 बजे कुरूक्षेत्र वि०वि कुरूक्षेत्र तथा पंजाबी वि०वि पटियाला के बीच हुऐ मुकाबले मे कुरूक्षेत्र ने पटियाला को 2-1 से परास्त किया। मुख्य अतिथि एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने विजेता तथा उपविजेता टीमों के खिलाडियों को मेडल तथा ट्राफी प्रदान उन्होने कहॉ कि खिलाडी को खेलों मे उन्नति के लिए अनुशासित एवं तकनीकि सूझ-बूझ पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होने खिलाडियों के खेल की सराहना करते हुये वंदना कटारियॉ के जीवन के प्रेरक संस्मरण भी साझा किये। समवि०वि की कुलपति प्रो० प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहॉ कि गुरूकुल कांगडी सदैव खिलाडियों एवं देश की उन्नति को समर्पित संस्था है। खेल यहां के पठन-पाठन तथा दिनचर्या का प्रमुख हिस्सा है। कार्यक्रम का संचालन करते हुये आयोजन अध्यक्ष डॉ० शिवकुमार चौहान ने हॉकी के पुरातन खिलाडियों तथा संस्थापक स्वामी श्रद्वानंद के 100वे बलिदान वर्ष पर कृतज्ञता ज्ञापित करके आयोजन को समर्पित किया।
अतिथियो का स्वागत सचिव, क्रीडा परिषद डॉ० अजय मलिक तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो० नवनीत द्वारा किया गया। इस अवसर पर वित्ताधिकारी प्रो० वी०के सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो० एल०पी पुरोहित, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो० एल०पी पुरोहित, डॉ० बबलू वेदालंकार, डॉ० देवेन्द्र कुमार सिंह, प्रो० विवेक गोयल, डॉ० रविन्द्र कुमार, डॉ० बलवन्त सिंह, पार्षद नागेन्द्र सिंह राणा, डॉ० बिन्दु मलिक, आयोजन सचिव डॉ० कपिल मिश्रा, डॉ० अनुज कुमार, डॉ० प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार, गौरवदीप सिंह भिण्डर, चरणजीत सिंह, वेदप्रकाश थापा, पवन राजपूत, कुलदीप रतूडी, रमेश चन्द्र, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे। मैचों का संचालन, विपुल कुमार सिंह, मलकियत सिंह, मौ० जावेद अख्तर, फैजान अहमद, अमित गुप्ता, रूपेन्द्र कुमार रजत कुमार के निर्देशन मे सम्पन्न हुआ। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो० नवनीत द्वारा किया। इस अवसर पर कोच गुरूकुल टीम दुष्यन्त राणा तथा मैनेजर अश्वनी कुमार के सहयोग की अतिथियों एवं समवि०वि प्रशासन ने सराहना की।

News Category