Skip to main content

बरेली समाचार 

बरेली: आज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के ग्राम सिरोही में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी जी के नाम और उनके मूल्यों को मिटाने के विरोध मे कांग्रेस जनो  ने एक दिवसीय उपवास रखा।
उपवास के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ग्रामीण मजदूरों से उनके काम के अधिकार को पूरी तरह से खत्म करने जा रही है मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण मजदूरों को काम करने के संवैधानिक अधिकार को सुनिश्चित किया जाता था मोदी सरकार मनरेगा को खत्म कर ग्रामीण मजदूरों के अधिकार को छीनने का काम कर रही है मनरेगा के माध्यम से हर परिवार को न्यूनतम 100 दिनों के काम की कानूनी गारंटी मिलती है ग्रामीण मजदूरों को उनकी अपनी ही पंचायत अपने गांव के काम के विकास के लिए काम देती थी ग्रामीण मजदूरों की मजदूरी का 100% भुगतान केंद्र सरकार द्वारा किया जाता था इसलिए राज्य सरकारे बिना किसी चिंता या कठिनाई के ग्रामीण मजदूरों को काम  उपलब्ध कराती थी लेकिन भाजपा की जन विरोधी सरकार मनरेगा के स्वरूप को पूरी तरह से बदलकर उसको खत्म करने का प्रयास कर रही है हम कांग्रेस जन इसका लगातार विरोध करते रहेंगे और हम लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी करेंगे ।
जिला प्रवक्ता राजन उपाध्याय   ने कहा कि भाजपा की डबल इंजर सरकार लगातार कांग्रेस शासन में शुरू की गई जनहित की योजनाओं को खत्म करती जा रही है कांग्रेस की यूपीए-1 सरकार ने 02 फरवरी 2006 को ग्रामीण भारत के लिए एक ऐतिहासिक नरेगा अधिनियम को लागू किया था जो रोजगार का अधिकार और इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीण गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण योजना थी ।

उन्होंने कहा मोदी सरकार के इस बदलाव के तहत मजदूरी मनमानी ढंग से तय की जाएगी ना तो न्यूनतम मजदूरी की कोई गारंटी होगी और ना ही हर साल बढ़ोतरी की कोई गारंटी होगी फसल कटाई के मौसम में काम की अनुमति नहीं होगी जिससे मजदूरों के सामने अनेकों कठिनाइयां आएंगी भाजपा की मोदी सरकार ग्राम पंचायतों  की शक्तियों को ठेकेदारों को सौपने का काम करने जा रही हैं।
उपस्थित कांग्रेस जनो में जिला प्रवक्ता राजन उपाध्याय ,  गुडडू ख़ान, रजनीश पाठक ,अमित कशयप , आमिर खान,  अबरार , जाहिद , भूरे सैफी , आकाश गुप्ता  आदि कांग्रेज जन उपस्थित रहे।


             

News Category