दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार क्यों हो रहा 'कंगाल'? वेनेजुएला का खजाना खाली; जानिए पूरी कहानी
वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार होने के बावजूद, उसका ऊर्जा क्षेत्र ध्वस्त हो गया है। 2013 में निकोलस मादुरो के सत्ता में आने के बाद से ...और पढ़ें
दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार वाला वेनेजुएला क्यों हुआ कंगाल , नई दिल्ली। वेनेजुएला के पास पृथ्वी पर सबसे अधिक सिद्ध तेल भंडार हैं। इसके पास सऊदी अरब से भी ज्यादा तेल का भंडार है। जिस हिसाब से इसके पास तेल का भंडार है, इसको ऊर्जा महाशक्ति वाला देश होना चाहिए था, लेकिन हकीकत इसके उलट है। वेनेजुएला का ऊर्जा क्षेत्र ध्वस्त पूरी तरह ध्वस्त है।
दरअसल, 2013 में निकोलस मादुरो के सत्ता संभालने के बाद से उत्पादन लगातार गिरता गया और 2024 में एक मिलियन बैरल से नीचे पहुंच गया। किसी समय में प्रतिदिन 35 लाख बैरल तेल निकालने वाला वेनेजुएला आज मुश्किल से 9.6 लाख बैरल ही उत्पादन कर पाता है। इस गिरावट के पीछे आर्थिक कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का घातक संयोजन है।
- Log in to post comments
- 3 views