Skip to main content

दिल्ली समाचार

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक पति ने सिगरेट के पैसे न देने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक कुलवंत अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ विवेक विहार थाना इलाके के कस्तूरबा नगर इलाके में रहता और ऑटो चलाने का काम करता था।

25 दिसम्बर बुधवार की दोपहर तीन बजे कुलवंत ने अपनी पत्नी से सिगरेट के लिए 20 रुपये मांगे, लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया. हालांकि कुछ देर बाद पत्नी ने पैसे दे दिए, जिसके बाद कुलवंत अपने बेटे को सिगरेट लेने भेज दिया और फिर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

जब तक पकड़ती पुलिस, तब तक कूद गया ट्रेन के आगे

पुलिस को बुधवार तीन बजे कॉल करके पड़ोसी ने महिला के कत्ल की जानकारी दी थी. जब पुलिस पहुंची तो पता कुलवंत फरार हो गया था और वो रेलवे ट्रैक पर बैठा था. जब तक पुलिस उसे पकड़ती उसके पहले उसने ट्रैन के सामने कूद के खुदकुशी कर ली.

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि सिगरेट खरीदने के लिए 20 रुपये नहीं देने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

News Category