Skip to main content

 

'बंगाल को TMC के महा जंगल राज से आजाद करने का समय', पीएम मोदी का ममता सरकार पर तीखा प्रहार

कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बंगाल को टीएमसी के 'महा जंगल राज' से मुक्त कराने का आह् ...और प

, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में नादिया में रैली न कर पाने को लेकर खेद प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि नदिया में श्री चैतन्य महाप्रभु की भूमि होने के कारण यह क्षेत्र भारतीय संस्कृति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी एक्स पर लिखा कि और भी कई मुद्दे हैं, जिन्हें मैं रानाघाट में उठाता, लेकिन मौसम की वजह से मैं रैली में पर्सनली शामिल नहीं हो पाया।

पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी जो भारतीय संस्कृति की महानता में विश्वास करते हैं, उनके लिए नदिया का एक बहुत ही खास स्थान है। यह भूमि श्री चैतन्य महाप्रभु से जुड़ी है। इस भूमि का दूसरों की सेवा करने का इतिहास रहा है, एक ऐसी भावना जो मेरी मतुआ बहनों और भाइयों में झलकती है। इसलिए, नदिया और पश्चिम बंगाल के विकास के लिए काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

हमारी सरकार चौबीसों घंटे काम कर रही- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पश्चिम बंगाल के लोगों को सशक्त बनाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। 52 लाख घरों को मंजूरी दी गई है, जो हमारी इस प्रतिबद्धता को दिखाता है कि हर व्यक्ति के सिर पर छत हो। राज्य के एक करोड़ से ज़्यादा परिवारों को जल जीवन मिशन से फायदा हुआ है। एक बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद, काम और भी तेजी से होगा ताकि लाभार्थियों की संख्या बढ़ सके।

पश्चिम बंगाल के लोगों को बेहतरीन क्वालिटी और किफायती स्वास्थ्य सेवा देने के लिए, 13,000 से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। 750 से ज्यादा PM-BJP केंद्र हैं जो किफायती दरों पर दवाएं देते हैं।

बंगाल को TMC के महा जंगल राज सआजाद करने का समय- पीएम

बिहार के लोगों ने बार-बार दिखाया है कि उन्हें जंगल राज की वापसी में कोई दिलचस्पी नहीं है। अब पश्चिम बंगाल में TMC की वजह से फैले महा जंगल राज से खुद को आजाद करने का भी समय है।