Skip to main content

 

चंडीगढ़ में निगम चुनाव की तैयारियां तेज, नए सिरे से वार्डबंदी के लिए प्रशासन ने गठित की कमेटी

चंडीगढ़ प्रशासन ने आगामी निगम चुनावों के लिए वार्डबंदी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वार्डों के सीमांकन के लिए आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी अ ...और

चंडीगढ़ नगर निगम के अगले साल होने है चुनाव। तैयारियां तेज।

चंडीगढ़। निगम चुनाव के लिए प्रशासन ने वार्डों के नए सीमांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को गृह सचिव ने वार्डबंदी के लिए प्रशासन ने कमेटी का गठन कर दिया है, जिसकी बैठक अगले सप्ताह होगी। इस संबंध में प्रशासक ने एक विस्तृत आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, प्रशासन ने वार्डों के सीमांकन का कार्य करने के लिए आठ सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त चंडीगढ़ करेंगे। समिति में एस्टेट ऑफिसर, संयुक्त सचिव स्थानीय सरकार, समाज कल्याण निदेशक, नगर निगम सचिव, सीनियर टाउन प्लानर, राज्य चुनाव आयोग के प्रतिनिधि और जनगणना विभाग का प्रतिनिधि शामिल हैं।

अगले साल दिसंबर में होने वाले निगम चुनाव के लिए समिति वार्डों के सीमांकन की आवश्यकता का निर्धारण करेगी। इसके तहत शहर को एकल सदस्य वार्डों में इस प्रकार विभाजित किया जाएगा कि सभी वार्डों की जनसंख्या लगभग समान हो।

आगामी जनगणना डाटा सर्वे 2026 को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध रूप से सिफारिशें भेजी जाएंगी। यदि मौजूदा वार्ड सीमाओं में किसी परिवर्तन की आवश्यकता होती है, तो समिति ड्राफ्ट स्कीम तैयार कर इसे जनता से आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक करेगी। प्राप्त सुझावों का निपटान कर अंतिम प्रस्ताव प्रशासक को भेजा जाएगा।

Place