बरेली समाचार
*श्री पी. के. द्विवेदी मुख्य कर अधीक्षक
*व्यापारी की सही टैक्स संबंधित उलझी हुई समस्या को हम सुलझाएंगे
बरेली। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश अध्यक्ष युवा श्री सुनील खत्री के नेतृत्व में व्यापारी का शिष्ट मंडल मुख्य कर अधिकारी श्री पी.के. द्विवेदी जी से मिलकर राम जी का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया श्री खत्री ने बताया की कर मुख्य अधिकारी श्री पी.के.द्विवेदी जी कुछ व्यापारियों की टैक्स संबंधित समस्याओं को लेकर भी मुलाकात हुई है उन्होंने तुरंत ही संबंधित अधिकारी को फोन कर उसका निस्तारण करने को कहा श्री खत्री ने बताया कि पहले भी कोई भी सही समस्या व्यापारियों की कर मुख्य अधीक्षक श्री पी.के. द्विवेदी जी को किसी भी व्यापारी की समस्या को कहा गया है तो व्यापारियों समस्या का तुरंत समाधान कराया है ऐसे अधिकारी बरेली में आना हम लोगों के सौभाग्य की बात है कुछ व्यापारियों ने होम टैक्स के मैटर बताएं उन्होंने तत्कालीन उसे पर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए मुख्य कर अधिकारी श्री पी.के.द्विवेदी जी ने कहा की कितने भी उलझे हुए टैक्स संबंधित सही समस्याएं हैं हमसे सीधे संपर्क करें हम उन्हें सुलझवाएंगे, मैं बरेली में देख रहा हूं कि लंबे समय से कई सही पीड़ित व्यापारी आदि चक्कर लगा रहे हैं जो भी सही समस्या मेरे संज्ञान में आती है मैं उसका तत्कालीन ही निस्तारण करवा रहा हूं ,अंत में सभी व्यापारियों ने उनका धन्यवाद किया,
व्यापारियों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा श्री सुनील खत्री समेत डॉ नकुल यादव,रवि गुप्ता, सत्यम, हैदर अली, गणेश शंकर सिंह ,मनोज देवल, राजकुमार, करण आदि मौजूद रहे।
- Log in to post comments
- 23 views