Skip to main content

बरेली समाचार

नारी है शक्ति, नारी है अभिमान
नारी से ही रौशन, यह सारा जहान
इसलिए करना चाहिए इनका सम्मान
बरेली: आज के युग में हर महिला अपने आप में एक योद्धा है जो हर संघर्ष से लड़कर जीतने की हिम्मत रखती है उनकी मेहनत, लगन और जज़्बे को सराहते हुए यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष भाई गोविन्द सैनी साहब की रहनुमाई में "मातृ शक्ति सम्मान समारोह" के अंतर्गत आवामी ख़िदमात हेतु तमाम क्षेत्रों में परचम बुलंद कर रहीं शहर-ए-बरेली की तमाम जांबाज़, इंक़लाबी महिलाओं, बहन-बेटियों को मेहमान-ए-ख़ुसूसी मोअज़्ज़िज़ शख्सियत आदरणीय राजेश अग्रवाल साहब और रिटायर्ड मुख्य प्रबंधक इफ़को आंवला बरेली जनाब उमेश कुमार प्रजापति साहब की सरपरस्ती और नेक दुआओं के साथ संस्था के तमाम क़ाबिल-ए-एहतराम ओहदे-दारानों द्वारा सम्मानित किया गया। यक़ीनन दुनिया में वही शख्स है ताज़ीम के क़ाबिल, जिस शख्स ने हालातों का रुख़ मोड़ दिया है। सम्मानित महिला शक्ति को ख़ूब ख़ूब मुबारक़बाद।

News Category