Skip to main content

बरेली मुदित प्रताप सिंह                        

फतेहगंज पश्चिमी: गुरुवार को नगर पंचायत के दो सफाई नायक हुए सेवानिवृत। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में दो सफाई नायक के 60 वर्ष पूर्ण होने पर चेयरमैन इमराना बेगम एवं अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने सफाई नायक रमेश चंद्र एवं कार्यवाहक सफाई नायक राजेश कुमार के सेवानिवृत होने पर फूल माला पहनाकर स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर विदाई दी। इस मौके पर नगर पंचायत की वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, वरिष्ठ कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी,  सभासद शराफत हुसैन, सभासद अबोध सिंह, सभासद प्रेम कुमार कोरी ने भी दोनों सफाई नायकों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। दोनों सफाई नायकों के विदाई समारोह के दौरान ठेकेदार गौरव मिश्रा, मोहम्मद वसीम, शफवान उर्फ रिंकू, राम राठौर, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, एवं नगर पंचायत स्टाफ के जयप्रकाश, जगदीश प्रसाद शर्मा, गंगाराम, रमन, विशाल, फईम अली, जुनैद, शिशुपाल, उपदेश कुमार, रामचंद्र राठौर, सोमपाल यादव, भगवान देई, राज रतन, कफील अहमद आदि नगर पंचायत स्टाफ एवं सफाई कर्मचारियों और कस्बे सभी सभासदों ने दोनों सेवानिवृत्ति सफाई नायकों को फूलमाला पहनकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी नगर पंचायत स्टाफ एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

News Category