Skip to main content

शिमला में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं। भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में एक 5 मंजिला भवन ढह गया जिसे पहले ही खाली करा लिया गया था। फोरलेन निर्माण के कारण भवन में दरारें आई थीं। आस-पास के भवनों को भी खतरा है जिससे लोग डर में जी रहे हैं और अपने घर खाली कर रहे हैं।

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में बीती रात से ही जमकर बारिश हो रही है और बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। आज सुबह ही शिमला के भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में एक 5 मंजिला भवन मिट्टी में मिल गया गई। हालांकि, इस भवन को पहले ही बीती रात को ही खाली करवा दिया गया था।

बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के चलते भवन के नीचे बड़ी-बड़ी दरारें आई थी और आज सुबह ही यह भवन गिर गया वहीं, इसके साथ लगते दूसरे भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। जिसके चलते लोग डर-डर के जीने को मजबूर हैं। लोग अपने घरों को खाली कर रहे है।

स्थानीय लोगों ने लगाया ये आरोप

हालांकि, अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यहां पर इसके नीचे फोरलेन का निर्माण हो रहा है और फोरले के चलते ही यह भवन गिरा है।

News Category