यूरोप की लग्जरी वाहन निर्माता Volvo की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में कारों और एसयूवी की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली Volvo XC60 ने नई उपलब्धि को हासिल किया है। वोल्वो की इस एसयूवी ने किस तरह की उपलब्धि को हासिल किया है। किस तरह के फीचर्स, इंजन के साथ इसे ऑफर किया जाता है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।
स्वीडन की प्रमुख वाहन निर्माता वोल्वो की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से लग्जरी एसयूवी के तौर पर Volvo XC60 को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी ने किस तरह की उपलब्धि को हासिल किया है। किस तरह के फीचर्स और इंजन के विकल्प के साथ इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Volvo XC60 ने हासिल की उपलब्धि
वोल्वो की ओर से ऑफर की जाने वाली लग्जरी एसयूवी Volvo XC60 ने हाल में ही नई उपलब्धि को हासिल कर लिया है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह एसयूवी वोल्वो की बेस्ट सेलिंग एसयूवी बन गई है।
कितनी हुई बिक्री
वोल्वो से मिली जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी पहली बार 2008 में पेश किया गया था। उसके बाद से ही यह एसयूवी लगातार लोगों की पसंद बनी हुई है। लॉन्च के बाद से ही इसकी 2.7 मिलियन यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। इसी के साथ यह एसयूवी Volvo 240 को भी पीछे छोड़ चुकी है।
अधिकारियों ने कही यह बात
वोल्वो इंडिया के एमडी ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि Volvo XC60 को इतना लोकप्रिय बनाने वाली बात यह है कि यह वोल्वो की मूल विशेषता सुरक्षा के साथ पावर को कैसे सहजता से एकीकृत करती है। भारत भर के परिवारों के लिए XC60 स्कैंडिनेवियाई डिज़ाइन, SUV व्यावहारिकता और सबसे महत्वपूर्ण बात, वोल्वो कार चलाने से मिलने वाली मन की शांति का सही मिश्रण प्रदान करता है। यह एक भरोसेमंद और अच्छी तरह से बनाया गया पैकेज है जो पावर दिखाने और लोगों की सुरक्षा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
कैसे हैं फीचर्स
एसयूवी में कई बेहतरीन फीचवर और 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक है और यह 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 6.9 सेकेंड में हासिल करती है।
कितनी है कीमत
Volvo XC60 एसयूवी को भारतीय बाजार में 70.75 लाख रुपये की एक्स शोरूम पर ऑफर किया जाता है। बाजार में इस एसयूवी को Audi Q6, BMW X3, Mercedes Benz GLC जैसी एसयूवी से कड़ी चुनौती मिलती है।
- Log in to post comments
- 2 views