
नई मारुति सुजुकी डिजायर साउथ अफ्रीका में लॉन्च हो गई है। इसका डिजाइन भारत वाले मॉडल जैसा ही है लेकिन कुछ फीचर्स अलग हैं। यहां डिजायर की शुरुआती कीमत 10.66 लाख रुपये है जो भारत से महंगी है। इसमें बेहतर CVT गियरबॉक्स दिया गया है जबकि भारत में AMT मिलता है। दोनों मॉडलों में एक्सटीरियर डिजाइन और कई सेफ्टी फीचर्स एक जैसे हैं।
नई Maruti Suzuki Dzire को भारत में 11 नवंबर, 2024 को लॉन्च किया गया था। अब मारुति अपनी इस नई कार को विदेशों में भी लॉन्च करना शुरू कर चुकी है। इसे अप्रैल 2025 में फिलीपींस में लॉन्च किया गया था, अब इसे साउथ अफ्रीका में लॉन्च किया गया है। वहां पर लॉन्च हुई डिजायह का डिजाइन भारत वाले मॉडल के जैसा ही है, लेकिन भारत में मिलने वाले कई फीचर्स इसमें नहीं दिए गए हैं, जिसमें सिंगल-पेन सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा तक शामिल है। आइए जानते हैं कि साउथ अफ्रीका में लॉन्च हुई मारुति सुज़ुकी डिजायर को किन फीचर्स और इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है और क्या यह भारत मॉडल से बेहतर है या नहीं?
कीमत
- साउथ अफ्रीका में लॉन्च हुई मारुति डिजायर- R224,900 से लेकर R266,900 के बीच कीमत (लगभग 10.66 लाख से 12.65 लाख रुपये तक)
- भारत वाली मारुति डिजायर- 6.84 लाख रुपये से लेकर 10.19 लाख रुपये तक (एक्स-शोरूम)
साउथ अफ्रीका में लॉन्च हुई मारुति डिजायर का बेस वेरिएंच भारत की तुलना में 4 लाख रुपये महंगी है और टॉप मॉडल 2.5 लाख रुपये महंगी है।
भारत वाली Dzire से कितनी अलग?
- दोनों देशों में लॉन्च हुई Dzire का डिजाइन तकरीबन एक जैसा ही है, लेकिन साउथ अफ्रीका वाली डिजायर में प्रोजेक्टर हैलोजन हेडलाइट्स और ब्लैक 15-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें फॉग लैंप और LED DRLs नहीं दिया गया है। भारत वाले मॉडल में LED हेडलाइट्स और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए जाते हैं।
- दोनों का ही डैशबोर्ड का लेआउट एक जैसा ही दिया गया है, लेकिन साउथ अफ्रीका मॉडल में सिल्वर ट्रिम नहीं दिया गया है, जिसकी वजह से केबिन थोड़ा कम प्रीमियम लगता है। साउथ अफ्रीका मॉडल में 7-इंच का छोटा टचस्क्रीन दिया गया है, जो भारत में लो वेरिएंट में दिया जाता है। इसमें सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, और 360 डिग्री कैमरा भी नहीं दिया गया है। साउथ अफ्रीका मॉडल में दी गई स्टीयरिंग व्हील लेदरेट फिनिश के साथ नहीं आती है।
इंजन में कितना अंतर?
स्पेसिफिकेशन
साउथ अफ्रीका वाली Suzuki Dzire
भारत वाली Maruti Dzire
इंजन
1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन
1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन
1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन+CNG
पावर
82 PS
82 PS
70 PS
टॉर्क
112 Nm
112 Nm
102 Nm
ट्रांसमिशन
5-स्पीड MT / CVT
5-स्पीड MT / 5-स्पीड AMT
5-स्पीड MT
साउथ अफ्रीका मॉडल को केवल पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया गया है, लेकिन भारत में इसे पेट्रोल और CNG पावरट्रेन के साथ भी ऑफर किया जाता है। साउथ अफ्रीका में लॉन्च हुई डिजायर में बेहतर CVT गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि भारत में केवल AMT ही ऑफर किया जाता है।
कितनी है समानता?
दोनों देशों में लॉन्च हुई Maruti Suzuki Dzire का एक्सटीरियर डिजाइन एक जैसा ही है, दोनों में ही Y-शेप LED टेललाइट्स और क्रोम स्ट्रिप दिया गया है। अंदर ड्यूल-टोन डैशबोर्ड और बेज फैब्रिक सीट्स दोनों में ही दी गई है। फीचर्स की बात करें, तो ऑटो एसी विद रियर वेंट्स, क्रूज़ कंट्रोल, और सेफ्टी फीचर्स जैसे 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX और रियर पार्किंग सेंसर्स दोनों में ही दिए गए हैं।
- Log in to post comments
- 2 views