Skip to main content

Champions Trophy 2025 के लिए दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर ने चुनी टीम, 3 मैच विनर प्‍लेयर्स का काट दिया पत्‍ता

Champions Trophy 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की उल्‍टी गिनती जारी है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इस दौरान 8 टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए 15 मुकाबले होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्‍तान कर रहा है। हालांकि भारतीय टीम सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्‍तान नहीं जा रही है। ऐसे में भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का काउंट डाउन जारी है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा और फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा। इस दौरान 8 टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए 15 मैच खेले जाएंगे।

'CM का ऐसा अहंकार ठीक नहीं...', राष्ट्रगान विवाद पर तमिलनाडु के राज्यपाल ने स्टालिन पर कसा तंज

तमिलनाडु की राजनीति में राष्ट्रगान को लेकर विवाद गहरा गया है। सीएम स्टालिन और राज्यपाल आर एन रवि के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। हाल ही में राज्यपाल आर एन रवि ने विधानसभा में अपना अभिभाषण नहीं दिया था जिसे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बचकाना बताया। अब इसको लेकर राज्यपाल ने भी तंज कसा है।

तमिलनाडु की राजनीति में सीएम स्टालिन और राज्यपाल आर एन रवि के बीच विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में राज्यपाल आर एन रवि ने विधानसभा में अपना अभिभाषण नहीं दिया था, जिसे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बचकाना बताया। अब इसको लेकर राज्यपाल ने भी तंज कसा है।

Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, बिहार-राजस्थान में कोहरे का कहर; पढ़ें अपने राज्य का हाल

राजधानी दिल्ली और आस पास के इलाकों में हुई बारिश ने एक बार फिर से ठिठुरन को बढ़ा दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने अपने हाल के अपडेट में बताया है कि एक बार फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका असर 15 और 16 जनवरी को देखने को मिलेगा। बारिश के बाद छाए घने कोहरे ने यातायात को बुरी तरीके से प्रभावित किया है।

उत्तर और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। इस बीच शनिवार दोपहर के बाद देश की राजधानी दिल्ली के साथ आस पास के क्षेत्रों में बारिश ने ठिठुरन और बढ़ा दी। रविवार की सुबह दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिला है।

'ढूंढ लो अपना अगला कप्तान...', रोहित शर्मा ने BCCI को दिया दो टूक जवाब, बताया कब तक करेंगे कप्‍तानी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांच टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के प्लेइंग इलेवन से बाहर होने के बाद यह चर्चा होने लगी कि अब रोहित शर्मा की कप्तानी खतरे में है। टीम के भारत लौटने पर बीसीसीआई ने समीक्षा बैठक बुलाई जिसमें रोहित शर्मा ने कहा कि वह कुछ महीने और कप्तानी करेंगे। तब तक बीसीसीआई अगला कप्तान ढूंढ ले। रोहित ने कहा कि नए कप्तान को उनका पूरा समर्थन रहेगा।

Bigg Boss 18: सलमान ने Chahat Pandey की मां का चैलेंज स्वीकारा! 21 लाख के लिए शो पर होगी ब्वॉयफ्रेंड की एंट्री?

चाहत पांडे के कथित ब्वॉयफ्रेंड को लेकर सलमान खान ने इशारों-इशारों में निशाना साधा था। इसके बाद चाहत की मां ने 21 लाख का इनाम देने का ऐलान किया था। एक्ट्रेस की मां का कहना है कि उनकी बेटी का कोई प्रेमी मिला तो वह बिग बॉस के मेकर्स को पैसे देंगी। अब सलमान ने वीकेंड का वार पर इस मामले को फिर से उठाया है।

शामली में खुलेआम फायरिंग से दहले लोग, खूनी संघर्ष में चार घायल; दो गुटों में लाठी-डंडे भी चले

कैराना के मंडावर में रेत खनन के पट्टे को लेकर दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ है। इस खूनी संघर्ष में चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संघर्ष में तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एहतियात के लिए पुलिस नजर रखे हुए हैं।

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी मुठभेड़, तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर; फायरिंग अभी भी जारी

बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बल की टीम ने नक्सली विरोधी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान रविवार की सुबह नेशनल पार्क क्षेत्र में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है यह मुठभेड़ अब भी रुक-रुक कर जारी है।