करोड़ों में है शुभमन गिल की नेटवर्थ, B’day पर जानें क्रिकेट के अलावा कहां से होती है कमाई
टीम इंडिया के प्रिंस के नाम से जाने और पहचाने वाले शुभमन गिल आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे है। पंजाब के फाजिल्का में जन्मे शुभमन गिल ने साल 2018 के अंडर 19 विश्व कप में महफिल लूटी और हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उस वक्ता उन्होंने भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आज 8 सितंबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन पंजाब के फाजिल्का शहर में साल 1999 में हुआ था।
Babar Azam से छिनेगी कप्तानी! शान मसूद पर भी गिर सकती गाज, ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले पाकिस्तान को मिल सकता नया कैप्टन
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस सीरीज में पाकिस्तान के व्हाइट बॉल कैप्टन बाबर आजम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा था। खराब प्रदर्शन को देखते हुए बाबर आजम पर गाज गिर सकती है। उन्हें वनडे और टी20 की कप्तानी से हाथ भी धोना पड़ सकता है।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस सीरीज में पाकिस्तान के व्हाइट बॉल कैप्टन बाबर आजम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा था।
इंग्लैंड की टीम के कोच बने एंड्रयू फ्लिंटॉफ, साउथ अफ्रीका दौरे से शुरू करेंगे काम
पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने नई जिम्मेजारी सौंपी है। बोर्ड ने उन्हें इंग्लैंड लायंस टीम का कोच नियुक्त किया है। वह साउथ अफ्रीका दौरे से टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। फ्लिंटॉफ पर देश के युवा खिलाड़ियों को संवारने की जिम्मेदारी होगी। वह परफॉर्मेंस प्लानिंग खिलाड़ियों के रिव्यू टीम सेलेक्शन संबंधित रणनीति का हिस्सा होंगे। ईसीबी ने शनिवार को इस बात का एलान किया।
मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हिली, विराट कोहली को नहीं मानती नंबर-1 बल्लेबाज, कहा- आंकड़ें हैं खराब
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हिली ने विराट कोहली को लेकर बहुत बड़ी बात कही है। हिली ने कहा है कि वह विराट कोहली को मौजूदा समय के महान बल्लेबाजों में नंबर-1 नहीं मानती हैं। हिली ने इसके पीछे तर्क भी दिया है और कोहली के आंकड़ों का हवाला दिया है। हिली ने कहा कि आंकड़ों में कोहली पीछे हैं।
Duleep Trophy 2024: सरफराज खान ने बांग्लादेश टेस्ट के लिए ठोकी दावेदारी, India A के खिलाफ मैच में जमकर गरजा बल्ला
इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है। शनिवार को India A खिलाफ दूसरी पारी में उन्होंने तूफानी पारी खेली। सरफराज खान ने 127.78 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों पर 46 रन ठोक दिए। आवेश खान ने उन्हें ध्रुव जुरैल के हाथों कैच आउट कराया।
राहुल द्रविड़ के फैन के साथ राजस्थान रॉयल्स ने कर दिया 'धोखा', यशस्वी जायसवाल का नाम लेकर बनाया 'बेवकूफ'
अपनी कोचिंग में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब दिलाने वाले कोच राहुल द्रविड़ एक बार फिर आईपीएल में दिखाई देंगे। वह नौ साल बाद राजस्थान रॉयल्स में लौटे हैं। इसकी घोषणा एक दिन पहले ही हुई है और अगले दिन फ्रेंचाइजी ने राहुल के फैन के साथ प्रैंक कर दिया वो भी यशस्वी जायसवाल का नाम लेकर
राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में अगले आईपीएल सीजन के लिए टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को अपने साथ जोड़ा है। वह टीम के हेड कोच होंगे। इसके एक दिन बाद ही फ्रेंचाइजी ने द्रविड़ के फैन के साथ धोखा कर दिया। फ्रेंचाइजी ने ये धोखा अपने बेहतरीन बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम लेकर किया।
Duleep trophy: इंडिया-सी की जीत में चमके मानव सुथर, इंडिया-डी को दी 4 विकेट से मात, श्रेयस-पडिक्कल के अर्धशतक फेल
मानव सुथर की शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के संयुक्त प्रयास के दम पर इंडिया-सी ने दलीप ट्रॉफी में इंडिया-डी को चार विकेट से हरा दिया। इंडिया-डी के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया लेकिन वह टीम की जीत के लिए काफी नहीं रहा। मानव ने दूसरी पारी में सात विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम रोल निभाया।
Australia vs Scotland: जोश इंग्लिश की तूफानी पारी, 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
ऑस्ट्रेलिया टीम इन दिनों स्कॉटलैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। ग्रेंज क्रिकेट क्लब में आज खेले जा रहे दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने तूफानी पारी खेली। जोश इंग्लिश ने 210.2 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों पर 103 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए।
Musheer Khan ने महान सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, दलीप ट्रॉफी में खेली 181 रन की धांसू पारी; 'बाबा' के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
मुशीर खान ने दलीप ट्रॉफी में अपना डेब्यू करने वाले बल्लेबाजों में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। दलीप ट्रॉफी में डेब्यू मैच में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बाबा अपराजित के नाम दर्ज है।
मुशीर खान ने दलीप ट्रॉफी में अपने डेब्यू को खास बनाया और भारत ए के खिलाफ 181 रन की उम्दा पारी खेली। भारत बी का प्रतिनिधित्व करने वाले मुशीर खान ने 373 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 181 रन बनाए। उनकी इस साहसिक पारी की मदद से भारत बी की पहली पारी 321 रन पर ऑलआउट हुई।
भारत के पास नहीं हैं ढंग के स्पिनर', वीरेंद्र सहवाग का बोल्ड बयान, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन जैसों को नकारा
वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बहुत बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है भारत के पास इस समय अच्छे स्पिनर नहीं हैं। सहवाग ने साथ ही कहा है कि भारतीय खिलाड़ी इस समय घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते हैं। सहवाग ने कहा कि भारतीय क्रिकेटरों को ज्यादा से ज्यादा घरेलू क्रिकेट खेलनी चाहिए ताकि वह स्पिनरों को अच्छा खेलना सीख सकें।