ऑस्ट्रेलिया टीम इन दिनों स्कॉटलैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। ग्रेंज क्रिकेट क्लब में आज खेले जा रहे दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने तूफानी पारी खेली। जोश इंग्लिश ने 210.2 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों पर 103 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इन दिनों स्कॉटलैंड के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। ग्रेंज क्रिकेट क्लब, एडिनबर्ग में आज खेले जा रहे दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया।
इंग्लिश ने बनाए 103 रन
जोश इंग्लिश ने 210.2 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों पर 103 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए। क्रिस्टोफर सोले ने उनका विकेट चटकाया। यह टी20 इंटरनेशनल में जोश इंग्लिश का दूसरा शतक है।
ग्रीन ने खेली 36 रन की पारी
मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इंग्लिश के अलावा कैमरून ग्रीन ने 36 रन और जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 16 रन बनाए। ट्रेविस हेड का खाता तक नहीं खुला। मार्कस स्टोइनिस 20 गेंदों पर 20 और टिम डेविड 7 गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे।
जोश ने बनाया खास रिकॉर्ड
जोश इंग्लिश मेंस टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 43 गेंदों पर शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने एरोन फिंच का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिंच ने 2013 में 47 गेंदों पर शतक जड़ दिया था।
- जोश इंग्लिश (2024)- 43 गेंद
- एरोन फिंच (2013)- 47 गेंद
- जोश इंग्लिश (2023)- 47 गेंद
- ग्लेन मैक्सवेल (2023)- 47 गेंद
- ग्लेन मैक्सवेल (2016)- 49 गेंद
- Log in to post comments