फेस्टिव सीजन में आ रहे शानदार स्मार्टफोन, फ्लैगशिप से लेकर बजट सेगमेंट में होगी एंट्री
अक्टूबर का महीना नया स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए गुलजार रहने वाला है। इस महीने स्मार्टफोन कंपनियां कई नए फोन भारतीय मार्केट में उतारने की प्लानिंग कर रही हैं। सितंबर की तरह इस महीने भी बजट और फ्लैगशिप दोनों ही सेगमेंट में नए फोन लॉन्च किए जाएंगे। इनमें से कुछ के स्पेक्स और लॉन्च की डिटेल सामने आ चुकी है।
अक्टूबर में स्मार्टफोन कंपनियां कई नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इस महीने फ्लैगशिप से लेकर बजट सेगमेंट में फोन लॉन्च होंगे। इनमें से कई फोन्स की लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है तो कुछ के बारे में डिटेल आना अभी बाकी है।
फोन में मिलेगा मनीष मल्होत्रा का खास डिजाइन, Oppo लाया Reno12 Pro 5G Manish Malhotra Limited Edition
Oppo ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ मिलकर एक स्पेशल एडिशन फोन लॉन्च किया है। Reno12 Pro Manish Malhotra Limited Edition भारतीय संस्कृति से प्रेरित एक खास डिजाइन में आता है। कंपनी ने इस फोन को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इसके अलावा फोन फ्लिपकार्ट पर टीज किया जा रहा है।
Smartphone under 15K: सस्ता 5G फोन खरीदने वालों के पास मौका, फ्लिपकार्ट पर लगी है बंपर सेल
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल 2024 में 15000 हजार से कम में कई दमदार स्मार्टफोन ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए लिस्ट किए गए हैं। अगर आपको इस बजट में किसी अच्छे फोन की तलाश है तो इनमें से किसी भी फोन को खरीदना खराब डील नहीं है। यहां 5 ऐसे फोन लेकर आए हैं जिन्हें आप डील में अपना बना सकते हैं।
5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Samsung फोन मिल रहा सस्ता, दाम 6500 रुपये से भी कम
अमेजन पर इन दिनों ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है। यह एक नया स्मार्टफोन खरीदना का सही मौका है। अगर घर के किसी मेंबर के लिए बजट फोन तलाश रहे हैं तो Samsung Galaxy M05 को चेक किया जा सकता है। इस फोन को भारत में सितंबर में ही लॉन्च किया गया है। फोन 7999 रुपये में लाया गया था। सेल में फोन और भी सस्ता हो गया है।
6150 mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा iQOO 13, स्टाइलिश डिजाइन बनाएगा खास
iQOO 13 के लॉन्च से पहले अपकमिंग फोन की कई खूबियों की डिटेल सामने आ चुकी है। कंपनी ने भले ही इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि फ्लैगशिप फोन को दिसंबर में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट मिलेगा। आईकू 12 भी पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था।
Xiaomi ने लॉन्च किया गजब का फिटनेस बैंड, 21 दिन की बैटरी लाइफ और कई हेल्थ फीचर्स से लैस
Xiaomi Smart Band 9 को Xiaomi 14T सीरीज के साथ ग्लोबली लॉन्च किया गया है। इसे जुलाई में चाइना में लॉन्च किया गया था। फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए यह बैंड कई कमाल के फीचर लेकर आया है। इसमें 21 दिन का बैकअप देने वाली बैटरी दी गई है। यह ऑलवेज-ऑन-एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें कई कंट्रोल दिए गए हैं।
Google-Samsung से पहले Vivo के इन स्मार्टफोन को मिला एंड्रॉइड 15 अपडेट, लाइव ट्रांसलेट जैसे फीचर्स
गूगल और सैमसंग से पहले वीवो के कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड 15 अपडेट रोलआउट होना शुरू हो गया है। अपडेट में कई नए फीचर्स मिले हैं। फिलहाल अपडेट वीवो के फ्लैगशिप डिवाइस को ही मिला है। आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए रोलआउट किया जा सकता है। ध्यान दें नया अपडेट अभी गूगल की पिक्सल सीरीज को भी नहीं मिला है।
Amazon Great Indian Festival सेल में iQOO 12 5G के घटे दाम, ऑफर्स में तगड़ी बचत का मौका
iQOO 12 5G के 16GB रैम/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लॉन्च के वक्त 57999 रुपये थी लेकिन अब कीमत घटकर 54999 रुपये रह गई है। यानी सीधे ही 3000 रुपये का डिस्काउंट। खरीदारी करते समय अगर आप SBI बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो 1500 रुपये की अतिरिक्त बचत की जा सकती है। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।
5G Phone under 10k: फ्लिपकार्ट पर 10 हजार से कम में मिल रहे 5G स्मार्टफोन, दमदार खूबियों से लैस
10000 हजार से कम बजट है और अपने लिए नया 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट पर कई फोन ऑफर्स में मिल रहे हैं। सैमसंग पोको और रेडमी समेत कई कंपनियों के फोन 10 हजार से भी कम में बिक्री के लिए लिस्ट किए गए हैं। इनमें खूबियां भी दमदार दी जाती हैं। डील में एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
BSNL देगा फ्री इंटरनेट! ग्राहकों को 4G सर्विस देने के लिए कंपनी कर रही तगड़ी प्लानिंग
BSNL इन दिनों एक अभियान पर काम कर रही है। इस अभियान के तहत बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) टावर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके जरिये कंपनी की सर्विस ग्राहकों तक पहुंचने में आसानी होगी। बीएसएनएल के विशेष अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में 6300 टावर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से कुछ टावर लगे चुके हैं।