Skip to main content

Oppo ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ मिलकर एक स्पेशल एडिशन फोन लॉन्च किया है। Reno12 Pro Manish Malhotra Limited Edition भारतीय संस्कृति से प्रेरित एक खास डिजाइन में आता है। कंपनी ने इस फोन को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इसके अलावा फोन फ्लिपकार्ट पर टीज किया जा रहा है।

अगर आप भी भारत के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैन हैं तो खुश हो जाइए। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के खास डिजाइन को अब फोन में पा सकते हैं। जी हां, Oppo अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Reno12 Pro Manish Malhotra Limited Edition लेकर आया है। इस फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन की कीमत की बात करें तो डिवाइस को 36,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

एआई की खूबियों से लैस है फोन

Reno12 Pro Manish Malhotra Limited Edition को मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया है। फोन GenAI के साथ AI Eraser 2.0 के साथ आता है। फोन डिजिटल अवतार क्रिएट करने के लिए AI Studio के साथ आता है। फोन AI Recording Summary के साथ 5 घंटों तक के रिकॉर्ड के साथ आता है।

डिजाइन की बात करें तो Reno12 Pro Manish Malhotra Limited Edition को दिवाली गोल्ड कलर के साथ लाया गया है। फोन मैट फिनिश के साथ बैक साइड से फ्लोरल पैटर्न के साथ लाया जाता है। हालांकि, यहां बताना जरूरी है कि फोन को Oppo Reno12 Pro जैसे ही स्पेक्स के साथ लाया जाता है। यह एडिशन केवल डिजाइन और लुक्स को लेकर अलग होगा। Reno12 Pro Manish Malhotra Limited Edition भारतीय संस्कृति से प्रेरित फोन है।

सस्ता कैसे मिलेगा फोन

Reno12 Pro Manish Malhotra Limited Edition को आप अभी प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इस स्पेशल एडिशन को आप फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन को फ्लिपकार्ट से बैंक ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। फोन 33,300 रुपये में पाया जा सकेगा। फोन पर सभी बैंक कार्ड के साथ 10 प्रतिशत यानी 3690 रुपये डिस्काउंट पर मिलेगा। बता दें, यह फोन रिटेल मार्केट में बिक्री के लिए 3 अक्टूबर से उपलब्ध करवाया जा रहा है।

News Category