सूरज खुद ही तप रहा, खुद ही है बैचेन,किरणों के हर ताप से, उड़ा रहा है चैन
बरेली समाचार
सूरज ये प्रतिशोध
सूरज खुद ही तप रहा, खुद ही है बैचेन।
किरणों के हर ताप से, उड़ा रहा है चैन।।
राग ताप का छेड़ता, ले लेकर आलाप।
क्यों हमको झुलसा रहा, देकर इतना ताप।।
छौंक रहा दादागिरी, सूरज सब पर आज।
गर्मी का वो दिख रहा, बेताजों का ताज।।
गर्मी से ये कर रहा, सब पर तीखे वार।
सूरज के ढीले करो, तेवर मेरे यार।।
कड़वी गोली दो उसे शीतल करो मसाज।
कौन यहां पर वैद्य जो, कर दे सही इलाज।।
- Read more about सूरज खुद ही तप रहा, खुद ही है बैचेन,किरणों के हर ताप से, उड़ा रहा है चैन
- Log in to post comments
- 2 views
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व 5 हजार-5 हजार रू० के नकद पुरस्कार से किया सम्मानित
बरेली समाचार
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा थाना आंवला क्षेत्रान्तर्गत स्थापित ठाकुरद्वारा मंदिर से अष्टधातु की 08 मूर्तियों की चोरी की घटना का सफल अनावरण में सराहनीय योगदान देने वाले 02 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व 5000-5000 रू0 के नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित।
बरेली पुलिस द्वारा ठाकुरद्वारा मंदिर से चोरी हुई 6 मूर्ति की बरामद दो अभियुक्त गिरफ्तार
बरेली समाचार
बरेली समाचार
थाना आंवला #bareillypolice द्वारा ठाकुरद्वारा मन्दिर से मूर्ति चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 6 (देवी-देवताओं की) मूर्ति पीली धातु बरामद।
नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बरेली समाचार
थाना फतेहगंज पश्चिमी #bareillypolice द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- Read more about नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- Log in to post comments
- 36 views
कुमुद' जयंती पर सम्मान समारोह एवं डॉ. मधुकर की पुस्तकों का हुआ लोकार्पण
बरेली समाचार
- Read more about कुमुद' जयंती पर सम्मान समारोह एवं डॉ. मधुकर की पुस्तकों का हुआ लोकार्पण
- Log in to post comments
- 6 views
सपा सीट के प्रबल दावेदार डॉ० अनीस वेग ने कराई सपा की पीडीए महापंचायत IMA हाल में हुई संपन्न
बरेली समाचार
समाजवादी पार्टी के लिए आज का दिन इतिहास की किताब में सामाजिक सद्भाव का एक नया अध्याय जोड़कर गया। एक तरफ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शहर के दौरे पर थे तो दूसरी ओर सपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और कैंट विधानसभा सीट से वर्ष 2027 के चुनाव के लिए टिकट के प्रबल दावेदार डॉक्टर अनीस बेग शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। संदेश साफ था कि अबकी बार अखिलेश सरकार।
अनीस बेग की ओर से आयोजित पीडीए महापंचायत में हजारों के हुजूम ने हुंकार भरी और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कैंट विधानसभा की रियासत के लिए मुजाहिद हसन की ‘नवाबी एंट्री’
बरेली समाचार
समाजवादी पार्टी की पीडीए की मुहिम के बीच दिग्गज कांग्रेस नेता और बरेली कैंट विधानसभा सीट से कांग्रेस-सपा गठबंधन के पूर्व प्रत्याशी नवाब मुजाहिद हसन खां ने अपने मिजाज के ही मुताबिक नवाबी एंट्री मारी है। नवाब मुजाहिद ने दो दिन पूर्व अचानक से एक सम्मान समारोह का आयोजन कर समाजवादी पार्टी के नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं। नवाब मुजाहिद ने इस सम्मान समारोह के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया है कि वह भी कैंट की रियासत के हकदार हैं।
- Read more about कैंट विधानसभा की रियासत के लिए मुजाहिद हसन की ‘नवाबी एंट्री’
- Log in to post comments
- 18 views
ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत गूगल मीट (वर्चुअल) के माध्यम से की गई जनपदीय पुलिस बल ब्रीफिंग/मीटिंग
बरेली समाचार