
वायनाड में लोकसभा उपचुनाव की कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने चुनावी हलफनामे में अपने इनकम का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी कुल चल संपत्ति 42478689 रुपये है। उनके पास 138992515 रुपये की अचल संपत्ति है। प्रियंका गांधी ने म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया है। उन्होंने 2 करोड़ 24 लाख और 93 हजार रुपये का म्यूचुअल फंड में निवेश कर रखा है।
नई दिल्ली:- प्रियंका गांधी ने वायनाड उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। कांग्रेस नेता ने चुनावी हलफनामे में अपने इनकम और प्रॉपर्टी का खुलासा किया है।
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल चल संपत्ति 4,24,78,689 रुपये है। उनके पास 138,992,515 रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास होंडा सीआरवी कार है । वहीं, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के पास 37,91,47,432 रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा प्रियंका गांधी पर 15 लाख 75 हजार रुपये का कर्ज है।
म्यूचुअल फंड में कर रखा है करोड़ों का निवेश
चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी ने म्यूचुअल फंड में भी निवेश किया है। उन्होंने 2 करोड़ 24 लाख और 93 हजार रुपये का म्यूचुअल फंड में निवेश कर रखा है। कांग्रेस नेता के पास तीन बैंक अकाउंट हैं। इसके अलावा, 30 सितंबर तक उनके पास 52 हजार रुपये कैश थे। उनके PPF अकाउंट में 17 लाख 38 हजार 265 रुपये हैं
59 किलो चांदी और चार किलो सोना भी मौजूद
प्रियंका गांधी के पास 4.41 किलो की ज्वैलरी है। उनके पास 2.5 किलोग्राम का सोना है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 15 लाख 79 हजार रुपये है। वहीं, वहीं उनके पास 59.83 किलोग्राम के चांदी से बनी चीजें हैं, जिसकी कीमत 29,55,581 रुपये है।
करोड़ों की है प्रॉपर्टी
बात करें प्रियंका गांधी की प्रॉपर्टी की तो उनके पास 2 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की एग्रीकल्चर जमीन है। 48,997 स्क्वायर फुट एरिया का घर है, जिसकी कीमत 1 करोड़ लाख रुपये है। प्रियंका के पास 7.774 करोड़ का रेजिडेंस एरिया भी है। वहीं, उनके पति के पास 27.64 करोड़ रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग्स है। नई दिल्ली के महरौली इलाके में कृषि भूमि और वहीं पर एक फार्महाउस बिल्डिंग भी है।
नाव्या हरिदास से होगा प्रियंका गांधी का मुकाबला
इस साल हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड के अलावा रायबरेली से भी चुनाव लड़ा था। दोनों सीटों से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया। उप चुनाव में प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा ने नाव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है। वाम गठबंधन एलडीएफ ने सत्यन मोकेरी को उम्मीदवार बनाया है।
13 नवंबर को वायनाड में होगा उपचुनाव
बता दें कि 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है। इस दिन 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
- Log in to post comments