Skip to main content

दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 56 सेकंड की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के एक साथ भजन गा रहे हैं। एक लड़का गिटार भी बजा रहा है। लड़के ने कहा प्रेम से बोलो जय माता दी... यात्रियों ने भी दोनों लड़कों का साथ दिया। यात्रियों ने जय माता दी का जयकारा लगाया।

देशभर में नवरात्रि की धूम है। कहीं रामलीला तो कहीं जगराते हो रहे हैं। पूरा देश नवरात्रि के उत्सव में झूम रहा है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रही है, जहां कुछ लड़के दिल्ली मेट्रो के भीतर भजन गा रहे हैं। दिलचस्प बात है कि मेट्रो में मौजूद सभी लोगों को भजन काफी पसंद आया। वहीं, भजन समाप्त होने के बाद यात्रियों ने खड़े होकर तालियां भी बजाई।

भजन सुनकर झूम उठे यात्री

56 सेकंड की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के एक साथ भजन गा रहे हैं। एक लड़का गिटार भी बजा रहा है। लड़के ने कहा, 'प्रेम से बोलो जय माता दी...' यात्रियों ने भी दोनों लड़कों का साथ दिया। यात्रियों ने 'जय माता दी' का जयकारा लगाया। इसके बाद दोनों लड़कों ने भजन सुनाना शुरू किया। कई लोगों ने इस दृश्य को अपने फोन में रिकॉर्ड किया।

यूजर्स ने किए दिलचस्प कमेंट्स 

वायरल वीडियो पर कई लोगों ने दिलचस्प कमेंट्स भी किए। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर Cabinet Minister, Ministry of Memes यूजर आईडी से अपलोड की गई इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, भाई ने माहौल बना दिया। जियो लाडले जियो। आखिरकार दिल्ली मेट्रो में कुछ अच्छा हुआ। वहीं, एक अन्य यूजर को यह घटना पसंद नहीं आया। उन्होंने लिखा कि क्या दिल्ली मेट्रो मंदिर है।