Skip to main content

PM Modi पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे से कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारी एकता को ही देश की ढाल बनाना है। हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। पीएम मोदी ने लोगों से आह्वान किया कि हमें कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है और कहा है कि पार्टी को अब अर्बन नक्सल का गैंग चला रहा है। पीएम मोदी महाराष्ट्र के ठाणे में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे हैं, जहां उन्होंने कहा कि दुनिया में जो लोग भारत को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं, कांग्रेस अब खुलकर उनके साथ खड़ी है

पीएम मोदी ने कहा, 'आज कांग्रेस का असली रंग खुल कर सामने आ गया है। कांग्रेस को अब अर्बन नक्सल का गैंग चला रहा है। पूरी दुनिया में जो लोग भारत को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं, कांग्रेस अब खुलकर उनके साथ खड़ी है। इसलिए अपनी घोर असफलता के बावजूद कांग्रेस, सरकार बनाने का सपना देख रही है।

बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे: मोदी

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो। इसलिए हमारी एकता को ही देश की ढाल बनाना है। हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। हमें कांग्रेस और अघाड़ी वालों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देना है।'

कांग्रेस जानती है कि उनका वोट बैंक तो एक रहेगा, लेकिन बाकी लोग आसानी से बंट जाएंगे। कांग्रेस और उनके साथियों का एक ही मिशन है, समाज को बांटो और सत्ता पर कब्जा करो।

इसलिए हमारी एकता को ही देश की ढाल बनाना है, हमें याद रखना है कि अगर हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे। हमें…