Skip to main content

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा है कि आप इस बार राज्य की सभी सीटों पर हाथ आजमाएगी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में रह रहे बिहारवासियों के लिए भी नीतीश से न्याय दिलाने के लिए अपील की है।

पटना: आम आदमी पार्टी के सांसद व प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उनका मुख्य मुद्दा है। उन्होंने किसी अन्य दल के साथ आप के गठबंधन की संभावना से इनकार किया।

धरने में शामिल होने के आए थे पटना

संजय सिंह पार्टी की ओर से आयोजित एक धरने में शामिल होने के लिए मंगलवार को पटना आए थे। इसी दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आइएनडीआइए के साथ सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए तालमेल था। दिल्ली और हरियाणा के विधानसभा चुनावों में आप अकेले लड़ी। बिहार चुनाव में भी यही होगा। उन्होंने रोजगार मांगने वालों पर पुलिस लाठीचार्ज के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार की आलोचना की।

दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ी तोड़ी जा रही

संजय सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में आप अपील करेगी कि जो पार्टी यहां के लोगों को दिल्ली से भगा रही है, उसे आप बिहार से भगाइए। आज दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ी तोड़ी जा रही है। इनमें रहने वाले लोग बिहार-यूपी के हैं। ये बीते 50 साल से वहां रह रहे हैं। मगर दिल्ली की भाजपा सरकार उन्हें भगा रही है।

चुनाव की संभावनाओं को टटोला जा रहा

सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी बातचीत होती है, तो वे दिल्ली में बुल्डोजर के माध्यम से हो रही तबाही को रोकने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बिहार में उनकी पार्टी संदेश यात्रा निकाल रही है। कुल सात यात्राएं होनी हैं। इनमें से तीन हो चुकी हैं। यात्रा के क्रम में चुनाव की संभावनाओं को भी टटोला जा रहा है।

नेताओं के पुत्र क्यों नहीं बनते अग्निवीर

संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के पास स्थायी सरकारी नौकरी देने के लिए धन नहीं है। सेना में एक लाख 80 हजार पद रिक्त हैं। उनकी जगह चार साल के लिए अग्निवीरों की नियुक्ति हो रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान पर निर्णायक प्रहार कर रही थी। आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए जा रहे थे। अचानक सीजफायर की घोषणा कर दी गई। उन्होंने पूछा कि कितने सांसदों, मंत्रियों और विधायकों की संतानें अग्निवीर बने हैं। सरकार को यह ब्यौरा भी देना चाहिए।

News Category