Skip to main content

जालंधर के मशहूर उद्योगपति विक्की तिवारी की पत्नी सोनम तिवारी का शव गोइंदवाल साहिब के पास नहर से मिला। वह कुछ दिन पहले ब्यास दरिया के पास से लापता हो गई थीं। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का लग रहा है और कारणों की जांच की जा रही है। सोनम की मौत से पूरे शहर में शोक की लहर है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

जालंधर। जालंधर के प्रतिष्ठित उद्योगपति और वीनस प्लाईवुड फैक्ट्री के मालिक विक्की तिवारी की पत्नी सोनम तिवारी का शव गोइंदवाल साहिब के पास नहर से मिल गया है। तीन दिन पहले ब्यास दरिया के पास से सोनम लापता हुई थी। उसे आखिरी बार पुल पर देखा गया था। लापता हुई सोनम का शव रविवार को गोइंदवाल साहिब नहर के पास से बरामद कर लिया गया। शव को पानी से बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ली गई थी।

जानकारी के मुताबिक सोनम तिवारी कुछ दिन पहले कनाडा से लौटी अपनी एक सहेली के साथ घूमने निकली थीं। जब वे ब्यास पुल पर पहुंचीं, तो सोनम ने अपनी सहेली को पुल पर रुकने को कहा और खुद आगे जाकर दरिया में छलांग लगा दी। पहले मौके से उसकी सैंडल बरामद हुई, जिसके आधार पर सर्च आपरेशन तेज किया गया था। कई घंटों की खोजबीन के बाद उसका शव दरिया से काफी दूरी पर पानी में मिला।

आत्महत्या की आशंका, कारण स्पष्ट नहीं

जानकारी के मुताबिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सोनम ने यह कदम क्यों उठाया। उसके मोबाइल फोन और निजी चीजों की जांच की जा रही है। परिवार और करीबी दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या की वजहों का

बताया जा रहा है कि सोनम मानसिक रूप से कुछ समय से परेशान चल रही थी, हालांकि इसकी पुष्टि परिजनों ने अभी तक नहीं की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

समाज और परिवार में शोक की लहर

सोनम की मौत की खबर से न सिर्फ तिवारी परिवार बल्कि जालंधर के औद्योगिक और सामाजिक वर्ग में भी शोक की लहर है। विक्की तिवारी का परिवार शहर में काफी प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित माना जाता है। घटना के बाद उनके आवास पर शोक संतप्त लोगों की भीड़ जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

News Category