Skip to main content

गोरखपुर में टला बड़ा हादसा, कैंट स्टेशन पर पटरी से उतरी मिलिट्री स्पेशल

गोरखपुर के कैंट स्टेशन पर मंगलवार की रात गुवाहाटी से जम्मू जा रही मिलिट्री स्पेशल ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे से गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर ट्रेन को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एमपी के बालाघाट में दर्दनाक हादसा, सर्च ऑपरेशन के लिए निकली CRPF जवानों की पलटी गाड़ी; एक की मौत और चार घायल

मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का गश्ती वाहन एक पेड़ से टकरा गया जिससे एक जवान की मौत हो गई।

नालंदा: नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में 4 युवकों की मौत; 2 घायल

बिहार नालंदा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सभी युवक दुर्गापूजा का मेला देखकर वापस लौट रहे थे। मृतकों के परिजन मुआवजे और सड़क पर स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे हैं।

सरमेरा। बिहार के नालंदा में नालंदा में भीषण सड़क हादसे में शनिवार देर शाम चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।

कैथल हादसा: परिवार में नहीं बची कोई महिला, एक बच्चा और दो भाई ही रह गए; गांव में पसरा मातम

शनिवार को कैथल-करनाल रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। दशहरे के दिन पूजा के लिए निकले परिवार की कार नहर में गिर गई जिससे 3 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत हो गई। सभी गांव डीग के रहने वाले थे और कैथल आ रहे थे। हादसे के बाद अब परिवार में कोई महिला नहीं बची है। दर्दनाक हादसे के बाद डीग में दशहरा नहीं मनाया गया।

पीलीभीत न्यूज़: दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में लगी आग, पिता-पुत्री सहित छह लोग घायल

पीलीभीत बस्ती मार्ग पर पूरनपुर के पास दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में आग लग गई जिससे छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक पिता और उसकी बेटी भी शामिल हैं। तीन लोगों को गंभीर हालत में पीलीभीत रेफर किया गया है। हादसे की वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने गाड़ियों को घटनास्थल से हटाया।

पीलीभीत। पीलीभीत बस्ती मार्ग पर पूरनपुर के पास आमने-सामने कारों की भिड़ंत होने पर आग लग गई। हादसे में पिता और पुत्री सहित छह लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से तीन लोगों को पीलीभीत रेफर कर दिया गया। यह हादसा रविवार सुबह हुआ है।

दिल्ली में दर्दनाक घटना: रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत

दिल्ली की सामाजिक रामलीला ग्रेटर कैलाश में एक दुखद घटना घटी जब कुंभकरण का किरदार निभाने वाले 60 वर्षीय कलाकार विक्रम तनेजा को शुक्रवार रात को हार्ट अटैक आ गया। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से रामलीला समिति और कलाकारों में शोक की लहर है। 

दक्षिणी दिल्ली में सामाजिक रामलीला ग्रेटर कैलाश की ओर से चिराग दिल्ली में आयोजित रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे कलाकार की शुक्रवार रात को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी जगह शनिवार को दूसरे कलाकार ने कुंभकरण का किरदार निभाया।

छपरा न्यूज़: छपरा में दिल दहलाने वाला हादसा, कार और बाइक की भीषण टक्कर; दो युवकों की मौत

छपरा न्यूज़ बिहार के सारण जिले में तरैया थाना क्षेत्र के रामबाग में शुक्रवार रात कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में कार सवार हैप्पी कुमार (21) और बाइक सवार धनंजय कुमार यादव (30) शामिल हैं। धनंजय दिल्ली से तीन दिन पहले घर लौटा था और अपने भाई को लेने जा रहा था जब यह हादसा हुआ।

कैथल में दर्दनाक हादसा, डेरे में दशहरे की पूजा करने जा रहे परिवार की गाड़ी नहर में गिरी; 3 महिलाओं समेत 8 की मौत

कैथल-करनाल रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया है। सिरसा ब्रांच नहर में आल्टो कार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं 3 बच्चे और एक युवक शामिल हैं। सभी गांव डीग के रहने वाले थे और कैथल आ रहे थे। हादसे के वक्त नहर पर मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया लेकिन तब तक सातों की मौत हो चुकी थी।

क्रेन से उठाते वक्त गिरा दशानन का पुतला, पंडाल से टकराते ही हो गया धड़ाम; कोटा में रावण दहन से पहले हादसा

दशहरे के दिन पूरे देश में रावण दहन किया जाता है। राजस्थान के कोटा में भी रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मगर दशहरे से एक दिन पहले यहां एक हादसा हो गया। दरअसल क्रेन की मदद से कोटा में रावण के पुतलों और उसके कुनबे को खड़ा किया जा रहा था। मगर इसी दौरान रावण का पुतला 12-15 फुट की ऊंचाई से गिर गया।

जयपुर। दशहरे के दिन पूरे देश में रावण दहन किया जाता है। राजस्थान के कोटा में भी रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मगर दशहरे से एक दिन पहले यहां एक हादसा हो गया।

हो रही थी लगेज की लोडिंग, अचानक स्टार्ट हो गया इंजन और उड़ने लगा सामान; ओमान एयरलाइंस में हादसा

केरल के त्रिची में से शुक्रवार को सामने आई एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी वाली खबर के बाद अब आईजीआई एयरपोर्ट से भी एक अजीब मामला सामने आया है। यह केस 5 अक्टूबर का है लेकिन प्रकाश में अब आया है। बताया जा रहा है कि यहां ओमान एयरलाइंस के एक विमान में लगेज लोडिंग का कार्य चल रहा था तभी विमान का इंजन स्टार्ट हो गया।

नई दिल्ली। केरल के त्रिची में एयर इंडिया के विमान में गड़बड़ी की खबर के बाद अब आईजीआई एयरपोर्ट से भी एक विमान में अजीब हादसे की घटना सामने आ रही है।