Skip to main content

Apple की कई स्मार्टवॉच को मिला नया अपडेट, हेल्थ और फिटनेस फीचर्स हुए शामिल

एपल ने वॉचओएस 11.0.1 अपडेट रिलीज किया है जो एपल वॉच सीरीज 6 और नए मॉडल के लिए कई समस्याओं को दूर करता है। इसमें अपने आप वॉच रिस्टार्ट म्यूजिक ऐप क्रैश बैटरी खत्म होना और टच स्क्रीन जवाब न देना जैसी समस्याएं दूर हो गई है। इसे कैसे इंस्टॉल करना है। यहां इसका तरीका बताया गया है। अपडेट वॉच ओएस 11 के बाद आया है।

एपल ने watchOS 11.0.1 अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह अपडेट उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो पिछले महीने आए watchOS 11 रिलीज होने के बाद कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अपडेट में कई चीजों में सुधार किया गया है।

Vivo ला रहा 32MP सेल्फी कैमरा और 5000 mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन, कब होगा लॉन्च?

वीवो जल्द अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y300+ 5G लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले इसके कई स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है। इसमें 6.78 इंच OLED डिस्प्ले 50MP कैमरा 32MP सेल्फी कैमरा हो सकता है। अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत लगभग 23999 रुपये होने की उम्मीद है। इस फोन को इसी महीने के लास्ट में लॉन्च किया जा सकता है।

वीवो एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। Vivo Y300+ 5G नाम के एक फोन को V2422 मॉडल नंबर के साथ IMEI डेटाबेस में देखा गया है। जिससे इसके लॉन्च का संकेत मिलता है। लॉन्च से पहले फोन के कुछ स्पेक्स की डिटेल भी सामने आई है।

ऑफर्स में खरीदें सैमसंग का 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन, अमेजन पर मिल रही डील

सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप अमेजन से 99950 रुपये में खरीद सकते हैं। इस पर बैंक और 60 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर पुराने की कंडीशन ठीक रहती है तो इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी। इस फोन में रियर पैनल पर 200MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

दुनियाभर में हर 2 में से 1 स्मार्टफोन में 50MP रिजॉल्यूशन कैमरा, क्या है इसके पीछे की वजह?

एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल की दूसरी तिमाही में शिप किए गए 50 प्रतिशत से अधिक फोन में 50MP रिजॉल्यूशन वाले कैमरे थे। ग्राहक स्मार्टफोन खरीदते समय 108MP और 50MP को खूब तरजीह दे रहे हैं। साथ ही वह यह भी देखते हैं कि फोन में कितने कैमरे लगे हैं। स्मार्टफोन का औसत प्राइमरी कैमरा रिजॉल्यूशन Q2 2020 में 27MP था लेकिन अब वह लगभग दोगुना हो गया है।

सस्ते iPhone SE 4 के लॉन्च की तैयारी, एपल इंटेलिजेंस और 48MP कैमरा के साथ होगी एंट्री

Apple इन दिनों नेक्स्ट जेनरेशन iPhone SE 4 पर काम कर रहा है। इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इसमें A18 बायोनिक चिप और एपल इंटेलिजेंस की सुविधा होगी। इसके 2025 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले इसके कई स्पेक्स की डिटेल भी सामने आ चुकी है। जिनके बारे में यहां बता रहे हैं।

आईफोन 16 सीरीज को एपल इंटेलिजेंस के साथ लॉन्च करने के बाद अब कंपनी एक नए फोन पर काम कर रही है, जो कि नेक्स्ट जेनरेशन iPhone SE 4 है। इसे अगले साल कई अपग्रेड फीचर्स के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले SE 4 के स्पेसिफिकेशन के बारे में कई तरह की डिटेल सामने आई है।

Make In India का जलवा! एपल ने भारत में शुरू की iPhone 16 Series की असेंबलिंग

एपल ने अपनी सबसे एडवांस iPhone 16 Series का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया है। भारत में बने आईफोन इस महीने के अंत तक उपलब्ध होंगे। इन आईफोन को चुनिंदा देशों में निर्यात भी किया जाएगा। इसके अलावा एपल ने भारत में चार नए स्टोर खोलने की भी बात कही है। अगले साल तक भारत में 6 एपल स्टोर हो जाएंगे। अभी दिल्ली और मुंबई में एपल स्टोर हैं।

Infinix Zero Flip 17 अक्टूबर को हो रहा लॉन्च, फोल्डेबल सेगमेंट में एंट्री के लिए तैयार स्मार्टफोन

इंफिनिक्स जल्द भारत में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। कुछ दिन पहले इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था और अब इसकी इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। इसे भारत में 17 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। इंफिनिक्स का यह सबसे सस्ता फ्लिप फोन है। इसका कंपेरिजन सैमसंग और शाओमी के फ्लिप फोन से होगा।

Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 पर मिल रहे तगड़े ऑफर्स, बचत का अच्छा मौका

गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और Z फ्लिप 6 की फेस्टिव ऑफर्स में खरीदारी करने का अच्छा मौका है। सैमसंग इंडिया ने दोनों फोन पर ऑफर्स की घोषणा की है। ग्राहकों को 12500 रुपये तक कैशबैक नो-कॉस्ट EMI और अन्य ऑफर्स मिलेंगे। साथ ही गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा और गैलेक्सी बड्स 3 पर भी छूट मिलेगी। फोल्ड और फ्लिप फोन एआई फीचर्स के साथ आते हैं।

सरकार ने काटे 1.77 करोड़ मोबाइल कनेक्शन, फ्रॉड पर नकेल कसने की तैयारी; 11 लाख वॉट्सऐप अकाउंट भी बैन

सरकार ने फ्रॉड और स्पैम कॉल्स पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 1.77 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन को काट दिया गया है। इनमें साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले लगभग 34 लाख मोबाइल कनेक्शन शामिल हैं। साथ ही 11 लाख वॉट्सऐप अकाउंट और 71 हजार सिम एजेंट्स भी ब्लॉक किए गए गए हैं। यह नए टेलीकॉम नियमों के तहत हुआ है।

HMD ला रहा तगड़े कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन, खुद से रिपेयर करने की मिलेगी सुविधा

एचएमडी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moon Knight लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसमें स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 चिपसेट 144Hz pOLED डिस्प्ले क्वाड कैमरा सेटअप और 5G सपोर्ट हो सकता है। लॉन्च से पहले इसकी कई डिटेल सामने आई हैं। यह एचएमडी स्काईलाइन की तुलना में कई अपग्रेड फीचर्स के साथ आएगा। एचएमडी का आखिरी फ्लैगशिप फोन नोकिया 9 प्योरव्यू था।