चोर के हाथ में आते ही लॉक हो जाएगा स्मार्टफोन, बड़े काम का है Google का नया फीचर
गूगल ने एंड्रॉइड की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को देखते हुए साल की शुरुआत में थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर पेश किया था। जो अब कुछ चुनिंदा देशों में यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है। इसमें डिवाइस के चोरी होने की स्थिति में डेटा एकदम सेफ रहता है। आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए पेश कर दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल इसकी डेट कन्फर्म नहीं है।
इंस्टाग्राम की सर्विस ठप! यूजर्स को फीड और लॉगिन करने में आ रही दिक्कत
इस समय इंस्टाग्राम की सर्विस ठप है। पूरे देशभर से यूजर्स इसकी रिपोर्ट कर रहे हैं। मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को लॉगिन करने में प्रॉब्लम आ रही है। साथ ही उनकी फीड भी एक्सेस नहीं हो पा रही है। ट्रैकिंग सर्विस डाउनडिटेक्टर के अनुसार यूजर्स को 1115 AM से यह परेशानी आ रही है। जो अभी भी जारी है।
2499 रुपये में लॉन्च हुआ itel का फ्लिप फोन, इसमें 7 दिन बैटरी लाइफ और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट
itel ने भारत में अपना पहला फ्लिप कीपैड फीचर फोन Flip One लॉन्च किया है। 2499 रुपये में लाए गए फोन में 7 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट और 13 भारतीयों भाषाओं का सपोर्ट है। इसे तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फोन में वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ बहुत कुछ दिया गया है।
1 नवंबर को लॉन्च होंगे MacBook के नए मॉडल! Apple M4 चिप के साथ मिलेंगे एडवांस फीचर्स
Apple को लेकर बताया जा रहा है कि कंपनी नवंबर में अपना लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा। इस इवेंट में कंपनी M4 चिप के साथ नए MacBook लॉन्च करेगी। कंपनी के इस इवेंट को लेकर ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इसे 1 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। मैकबुक के साथ कंपनी नए डिवाइस भी पेश करेगी।
Flipkart पर धमाकेदार डील, 1000 रुपये और सस्ता हुआ 8GB रैम वाला 5G स्मार्टफोन
Infinix ने कुछ दिनों पहले ही भारत में Hot 50 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इनफिनिक्स ने इस स्मार्टफोन को भारत में 14999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। फिलहाल फोन को 26 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मात्र 10999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस फोन में Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।
Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन की सेल शुरू, कम कीमत में मिलेंगे सैमसंग के प्रीमियम Galaxy AI फीचर्स
Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। सैमसंग के इस फोन को ऑफिशियल वेबसाइट स्टोर और पार्टनर रिटेल चैनल से खरीदा जा सकता है। सैमसंग का यह फोन भारतीय बाजार में 59999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy S24 FEको फोन नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 8GB रैम के साथ आएगा Vivo Y300+, कीमत भी आई सामने
वीवो का यह फोन पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Vivo Y300 Pro सीरीज का मैंबर होगा। रिपोर्ट्स की माने तो वीवो Vivo Y300+ स्मार्टफोन को भारत में भी लॉन्च करेगा। Vivo Y300+ स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon 695 SoC दिया जाएगा। वीवो के इस फोन की सीधी टक्कर POCO X6 सीरीज Nothing Phone (2a) और OnePlus Nord 4 जैसे स्मार्टफोन से होगी।
iPhone की सिक्योरिटी करनी है डबल तो सेट करें पासकोड, स्टेप बाय स्टेप तरीका
Apple यूजर्स की सिक्योरिटी इन्हेंस करने के लिए पासकोड फीचर काफी हेल्पफुल है। यह फीचर उस वक्त आईफोन को अनलॉक करने के काम आता है जब फेसआईडी या टचआईडी से फोन ऑन नहीं होता है। इससे अनऑथराइज्ड एक्सेस को रोकने के साथ-साथ डेटा प्रोटेक्शन में भी मदद मिलती है। यहां हम आपको पासकोड फीचर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
iOS 18.1 release date: iPhone यूजर्स को कब मिलेंगे Apple Intelligence के एडवांस फीचर, सामने आ गई डेट
Apple यूजर्स पिछले काफी समय से Apple Intelligence के एआई फीचर्स का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी की प्लानिंग iOS 18 के साथ एआई फीचर्स रिवील करने की थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब Apple Intelligence फीचर्स का पहला सेट यूजर्स को iOS 18.1 अपडेट के साथ मिलेगा। रिपोर्ट्स की माने तो एपल 28 अक्टूबर को इस अपडेट को रिलीज कर सकता है।
ऑनलाइन या ऑफलाइन! कहां से खरीदना चाहिए नया मोबाइल
नया मोबाइल खरीदते समय ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह के अपने फायदे और नुकसान हैं। ऑनलाइन खरीदारी में ज्यादा ऑप्शन बैंक ऑफर्स और यूजर रिव्यू मिलते हैं लेकिन स्कैम की संभावना भी बनी रहती है। जबकि ऑफलाइन खरीदारी में डिवाइस को फील करने और कैमरा क्वालिटी को चेक करने का मौका मिलता है। आइए मोबाइल खरीदने के इस कन्फ्यूजन को दूर करते हैं।